
Father’s Day 2021: जैस्मिन भसीन का पेरेंट्स को स्पेशल गिफ्ट, जानें क्या होगा सरप्राइज
AajTak
फादर्स डे जैसे खास ओकेजन पर जैस्मिन भसीन ने यह खुलासा किया कि वह मम्मी-पापा को जल्द मुंबई शिफ्ट करने जा रही हैं और इसके लिए उन्होंने तैयारियां भी शुरू कर दी है. एक्ट्रेस को पिछली बार बिग बॉस 14 में देखा गया था.
जैस्मिन भसीन ने अपने पिता सुरपाल सिंह भसीन के लिए वर्चुअल सेलिब्रेशन और सरप्राइज की प्लानिंग की है. जैस्मिन ने पहले से ही फादर्स डे का तोहफा भी भेजा है, लेकिन उनका कहना है कि वह अभी भी अपने माता-पिता के लिए एक स्पेशल गिफ्ट पर काम कर रही हैं. टाइम्स ऑफ़ इंडिया को दिए इंटरव्यू के दौरान जैस्मिन ने कहा, "अब कई साल हो गए हैं जब से मैं अपने माता-पिता से मुंबई में मेरे साथ रहने के लिए कह रही हूं, लेकिन उन्होंने हमेशा इसे नजरअंदाज किया है." जल्द देंगी माता-पिता को सरप्राइज उन्होंने आगे कहा, "मैंने कभी भी इस पर ज्यादा जोर नहीं दिया क्योंकि वे मुझसे रेगुलर रूप से मिलते थे, लेकिन अब वे एक साल से ज्यादा समय से मुझसे मिलने नहीं आए हैं और मुझे उनकी बहुत याद आती है.” मालूम हो कि जैस्मिन के मम्मी-पापा कोटा में रहते हैं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












