
Farmani Naaz के भाई ने की डकैती, जांच के लिए घर पहुंची पुलिस, तालाब से मिला चोरी का 2 कुंटल सरिया
AajTak
सिंगर फरमानी नाज के सगे भाई अरमान को मेरठ की सरधना पुलिस ने डकैती के मामले में गिरफ्तार किया है. अब पुलिसा को चोरी किया हुआ सरिया फरमानी के घर के बाहर ही मिला है, जो फरमानी के भाई, पिता और जीजा पर लगे डकैती के आरोपों की पुष्टि कर रहा है.
सिंगिंग सेंसेशन फरमानी नाज इन दिनों अपने पिता और भाई की हरकत की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं. फरमानी के भाई को डकैती के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. डकैती के मामले में फरमानी के पिता और जीजा का नाम भी शामिल है. अब फरमानी के घर के बाहर से ही चोरी का सामान बरामद हुआ है, जिससे फरमानी का परिवार सवालों के घेरे में है.
फरमानी के घर के बाहर मिला लूटपात का सामान
नई जानकारी के मुताबिक, फरमानी नाज के घर के बाहर एक तालाब है. इस तालाब से मेरठ पुलिस ने लूटा गया लगभग 2 कुंटल सरिया बरामद किया है. चोरी किया हुआ सरिया फरमानी के घर के बाहर ही मिला है, जो फरमानी के भाई, पिता और जीजा पर लगे डकैती के आरोपों की पुष्टि कर रहा है.
सिंगर फरमानी नाज के सगे भाई अरमान को मेरठ की सरधना पुलिस ने डकैती के मामले में गिरफ्तार किया है, जबकि फरमानी के पिता और जीजा अभी फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है और उनको पकड़ने के लिए दबिश भी जारी है. वहीं मेरठ की सरधना पुलिस ने मंगलवार को मुजफ्फरनगर जाकर फरमानी नाज के घर के बाहर बने तालाब से लूटा गया लगभग दो कुंटल सरिया भी बरामद किया है.
फरार हैं फरमानी के पिता और जीजा

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












