
Farhan Akhtar की दूसरी शादी से खुश बेटियां Shakya और Akira, दिखा देसी स्वैग, इम्प्रेस हुए फैंस
AajTak
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने 19 फरवरी को खंडाला वाले फार्महाउस में शादी रचाई. इस दौरान दोनों काफी खुश नजर आए. फरहान और शिबानी ने जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं.
न्यूलीवेड फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने सोशल मीडिया पर शादी की फोटोज की झड़ी लगा दी. दोनों ने ही इंटरनेट पर शादी के कुछ स्पेशल मोमेंट्स शेयर किए. इनमें परिवार संग डांस से लेकर दोनों के प्राइवेट मोमेंट्स तक छिपे नजर आए. फरहान और शिबानी की वेडिंग किसी सपने के पूरे होने से कम नहीं थी. दोनों ने एक इन्टिमेट सेरेमनी में Vows और रिंग एक्सचेंज कर शादी रचाई. परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दोनों शादी के बंधन में बंधे. फरहान अख्तर की दोनों बेटियां शाक्या और अकीरा भी इस वेडिंग का हिस्सा रहीं. सच कहें तो दोनों के देसी स्टाइल ने लाइमलाइट लूट ली.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












