
Farah Khan से बोले Karan Johar- आप बेइज्जती कर रही हैं मेरी, क्या मेरी कोई इम्पॉर्टेंस नहीं?
AajTak
ब्लैक हुडी में करण जौहर 'शहंशाह' नजर आ रहे हैं. इस बात का फायदा उठाते हुए फराह खान ने करण के फैशन सेंस का मजाक उड़ाया है. ब्लैक पैंट्स और हुडी के साथ करण ने सिल्वर शूज कैरी किए हुए हैं. हुडी पर कुछ स्पाइक्स लगी हैं, जिनके बारे में फराह कहती हैं कि यह मुझे पोक करने के लिए काफी हैं.
बॉलीवुड इंडस्ट्री में फैशन के मामले में अगर कोई आगे है तो वह रणवीर सिंह हैं. जहां भी एक्टर स्पॉट होते हैं, अपने अतरंगी अंदाज में ही नजर आते हैं, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि करण जौहर, रणवीर को फुल कॉम्पिटीशन दे रहे हैं. फैशन के मामले में खूब तरक्की करते नजर आ रहे हैं. ओवरसाइज हुडी से लेकर अतरंगी जैकेट्स तक को करण फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं. इसमें सबसे बड़ा हाथ कोरियोग्राफर फराह खान का है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












