
Falgun Month 2025: फाल्गुन माह शुरू, होली से लेकर महाशिवरात्रि तक देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
AajTak
Falgun Month 2025: फाल्गुन में भगवान शिव की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व बताया गया है. फाल्गुन का महीना पर्व-त्योहारों के लिहाज से भी बहुत खास माना जाता है. इस महीने होली, महाशिवरात्रि और आमलकी एकादशी जैसे कई प्रमुख त्योहार आने वाले हैं.
Falgun Month 2025: हिंदू कैलेंडर का आखिरी महीना फाल्गुन आज से प्रारंभ हो रहा है. इस महीने की शुरुआत शोभन योग में हो रही है. फाल्गुन में भगवान शिव की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व बताया गया है. फाल्गुन का महीना पर्व-त्योहारों के लिहाज से भी बहुत खास माना जाता है. इस महीने होली, महाशिवरात्रि और आमलकी एकादशी जैसे कई प्रमुख त्योहार आने वाले हैं. आइए इस महीने आने वाले व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट देखते हैं.
फाल्गुन में आने वाले प्रमुख व्रत-त्योहार 13 फरवरी, गुरुवार- फाल्गुन माह का शुभारंभ, प्रतिपदा तिथि, ललिता जयंती 16 फरवरी, रविवार- द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी 18 फरवरी, मंगलवार- यशोदा जयंती 20 फरवरी, गुरुवार- कालाष्टमी व्रत 24 फरवरी, सोमवार- विजया एकादशी 25 फरवरी, मंगलवार- भौम प्रदोष व्रत 26 फरवरी, बुधवार- फाल्गुन शिवरात्रि, महाशिवरात्रि, महाकुंभ का अंतिम स्नान 27 फरवरी, गुरुवार- फाल्गुन अमावस्या 28 फरवरी, शुक्रवार- फाल्गुन शुक्ल पक्ष प्रारंभ, प्रतिपदा तिथि 1 मार्च, शनिवार- फुलैरा दूज, रामकृष्ण जयंती 3 मार्च, सोमवार- फाल्गुन विनायक चतुर्थी 4 मार्च, मंगलवार- स्कन्द षष्ठी 5 मार्च, बुधवार- मासिक कार्तिगाई 6 मार्च, गुरुवार- रोहिणी व्रत 7 मार्च, शुक्रवार- मासिक दुर्गाष्टमी, होलाष्टक का प्रारंभ 10 मार्च, सोमवार- आमलकी एकादशी, नृसिंह द्वादशी 11 मार्च, मंगलवार- आमलकी एकादशी पारण, भौम प्रदोष व्रत 13 मार्च, गुरुवार- होलिका दहन, छोटी होली, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत 14 मार्च, शुक्रवार- होली, चैतन्य महाप्रभु जयंती, पहला चंद्र ग्रहण, फाल्गुन पूर्णिमा का स्नान और दान
ग्रह गोचर 19 फरवरी- सूर्य देव का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश 22 फरवरी- बुध का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश 27 फरवरी- बुध का मीन राशि में गोचर 2 मार्च- बुध का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश 2 मार्च- शुक्र वक्री 2 मार्च- शनि का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश 4 मार्च- सूर्य का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश 14 मार्च- सूर्य का मीन राशि में गोचर करेंगे.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









