
Exclusive: तालिबान का खौफ, अमेरिका-कनाडा जाना चाहते हैं भारत में रह रहे अफगान नागरिक
AajTak
अफगानी नागरिकों का कहना है कि भारत में उन्हें किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन वे चाहते हैं कि अमेरिका उनको वीजा देकर अपने देश में सहूलियत प्रदान करे, क्योंकि अमेरिका 20 सालों तक अफगानिस्तान में रहा है.
अफगानिस्तान में तालिबान ने पूरी तरह से कब्जा कर लिया है. अफगानिस्तान से सामने आ रहीं तस्वीरें और वीडियो को देखकर भारत में कई सालों से रह रहे लोगों के मन में भी डर पैदा हो गया है. यही वजह है कि दिल्ली में रह रहे बहुत से अफगानी नागरिक अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा के दूतावास के बाहर मदद की गुहार लगा रहे हैं.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












