
EXCLUSIVE: आधार कार्ड में अपडेट करवाई 'बुर्के वाली' फोटो, 'राहुल' बन कासिम ने खुशबू को फंसाया, मॉडल की 'मौत' में बड़ा खुलासा
AajTak
Bhopal Model Khushboo Ahirwar Death: कासिम ने पहले राहुल बनकर खुशबू से दोस्ती की. फिर धर्म परिवर्तन का इतना दबाव बनाया कि आधार कार्ड में खुशबू की बुर्के वाली फोटो तक लगवा दी थी. आजतक के पास खुशबू के इस बुर्के वाले आधार कार्ड की EXCLUSIVE फोटो है.
MP News: राजधानी भोपाल की मॉडल खुशबू अहिरवार की संदिग्ध मौत के मामले में बुधवार को पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड कासिम अहमद को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि यह गिरफ्तारी मौत के मामले में नहीं, बल्कि खुशबू के साथ मारपीट करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के गंभीर आरोपों के तहत की गई है.
इस मामले में एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि कासिम ने खुशबू पर धर्म परिवर्तन का इतना दबाव बनाया कि उसने उसका आधार कार्ड भी अपडेट करवा दिया और उसमें खुशबू की बुर्के वाली फोटो लगवा दी थी.
झूठा नाम, मारपीट और धर्म परिवर्तन का दबाव खुशबू का अंतिम संस्कार करने के बाद उसके परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में कासिम पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. आरोप है कि कासिम ने खुशबू से दोस्ती करते समय अपना नाम 'राहुल' बताया था. जब खुशबू को उसके मुस्लिम होने का पता चला तो वह उससे अलग होना चाहती थी.
खुशबू की बहन तारा बाई ने पुलिस को बताया कि खुशबू ने उन्हें बताया था कि वह कासिम के साथ नहीं रहना चाहती, क्योंकि वह उसके साथ मारपीट करता है, गंदी-गंदी गालियां देता है और उस पर धर्म परिवर्तन करके शादी करने का दबाव बनाता है.
खुशबू 2022 में कॉलेज की पढ़ाई के लिए भोपाल आई थी और भानपुर मल्टी में रूम लेकर रहती थी. वह पढ़ाई के साथ मॉडलिंग भी करती थी.
जबरन उज्जैन यात्रा और संदिग्ध मौत खुशबू की बहन ताराबाई ने आरोप लगाया कि 8 नवंबर को रात 11 बजे खुशबू का फोन आया कि कासिम उसे जबरदस्ती उज्जैन अपनी मां से मिलाने ले जा रहा है और वह नहीं जाना चाहती. इसके बाद फोन कट गया.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












