
Ex बॉयफ्रेंड का जिक्र करते हुए रो पड़ीं Devoleena Bhattacharjee, याद आए बुरे दिन
AajTak
होस्ट रितेश देशमुख सवाल पूछते हैं- कितने प्रतिशत लोग ये मानते हैं कि रिलेशनशिप के लिए कमिट करने के बाद महिलाओं से ज्यादा पुरुष वादाखिलाफी करते हैं? देवोलीना और जैस्मिन भसीन ने इसका जवाब 50 फीसदी दिया. वहीं उनके अपोजिट पैनलिस्ट में शामिल जय भानुशाली और टेरेंस लुइस ने 60 प्रतिशत जवाब दिया.
फ्लिपकार्ट के शो लेडीज वर्सेज जैंटलमैन सीजन 2 में देवीलीना भट्टाचार्जी अपने एक्स बॉयफ्रेंड की बात करते हुए भावुक हो गईं. देवोलीना का ये वीडियो फैंस के बीच वायरल हो रहा है. देवोलीना को रोते हुए देख उनके साथ पैनल में मौजूद जैस्मिन भसीन उन्हें दिलासा देती हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












