
Evelyn Sharma ने शेयर की ब्रेस्टफीडिंग फोटो, ट्रोल्स से बोलीं- रातें जागते हुए बीतती हैं, यही मेरी जिंदगी है अभी
AajTak
कुछ हफ्तों पहले भी एवलिन शर्मा ने अपनी ब्रेस्टफीड कराते हुए की फोटो शेयर की थी, जिसके बाद वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गई थीं. एक इंटरव्यू में एवलिन ने इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा था कि ऐसी इमेजेज मजबूती दर्शाती हैं.
फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' फेम एवलिन शर्मा आजकल सुर्खियों में आई हुई हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर एवलिन शर्मा बेटी को ब्रेस्टफीड कराते हुए फोटोज शेयर करती नजर आ रही हैं. बेटी के साथ यह पल एवलिन कैमरे में कैद कर रही हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस मदरहुड पीरियड एन्जॉय करते हुए भी कई फोटोज शेयर करती हैं. अपनी लेटेस्ट पोस्ट में एवलिन शर्मा ने बेटी अवा को ब्रेस्टफीड कराते हुए फोटो शेयर की है. साथ ही कुछ चैलेंजेज के बारे में भी बताया है.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












