
Elon Musk दिन में दो जॉब्स किया करते थे, ट्विटर पर रिएक्शन हुआ वायरल
AajTak
Elon Musk को टेक्नोलॉजी एंटरप्रेन्योर के तौर पर काफी सम्मान किया जाता है. इस सम्मान के Elon Musk हकदार भी है. यहां तक पहुंचने के लिए Elon Musk ने काफी संघर्ष किया है. उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया है.
Elon Musk को टेक्नोलॉजी एंटरप्रेन्योर के तौर पर काफी सम्मान किया जाता है. इस सम्मान के Elon Musk हकदार भी है. उन्होंने इलेक्ट्रिक कार को काफी पॉपुलर किया है. इसके अलावा वो रियूजेबल रॉकेट भी बना चुके हैं. अपने नए ट्रांसपोर्ट सिस्टम की मदद से वो लोगों को मार्स पर ले जाने वाले हैं. Elon Musk का नाम दुनिया के अमीर व्यक्तियों में शुमार होता है. ऐसा हमेशा से नहीं था. यहां तक पहुंचने के लिए Elon Musk ने काफी संघर्ष किया है. उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया है. एक ट्विटर यूजर Pranay Pathole ने Elon Musk के पुराने फोटो शेयर किया है. ये फोटो 90 के दशक का बताया जा रहा है. Pranay ने अपने ट्विट में बताया कि उस टाइम टेस्ला के सीईओ मस्क वीडियोगेम कंपनी Palo Alto में काम करते थे. ट्विट में उन्होंने आगे कहा है कि वीडियो गेम कंपनी में काम करते-करते उन्होंने C++ में पीसी के मल्टीटास्कर कोड लिखा. ये प्रोग्राम CD से वीडियो चलाते-चलाते गेम को भी साथ-साथ चला सकता था. इस वीडियोगेम कंपनी का नाम Rocket Science था.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












