
ED पर हमले ने ममता बनर्जी के खिलाफ BJP को मौका दे दिया?: दिन भर, 5 जनवरी
AajTak
पश्चिम बंगाल में ED पर हमले की पूरी कहानी और ED पर हमले ने ममता बनर्जी के खिलाफ बीजेपी को मौका दे दिया, कई अल्पसंख्यक समुदायों के विरोध के बाद अब नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में मूल निवासी समुदाय भी सीएए के विरोध में है. लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं. क्या है उनके विरोध का कारण, सोमालिया में हाइजैक हुए जहाज में 15 भारतीय भी हैं, नेवी क्या कर रही है, सुनिए ‘दिन भर’ में.
ईडी के छापों की खबर तो हम आजकल रोज सुन रहे हैं लेकिन आज सुबह ये खबर आई कि पश्चिम बंगाल में छापा मारने पहुंची ईडी की टीम पर हमला हो गया. किसी को गंभीर रूप से चोट नहीं आई लेकिन गाड़ियों की तस्वीर बता रहा था कि हमला घातक था.हमला होते ही राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गई.
बीजेपी ने इस पर तृणमूल सरकार पर हमला बताया और राज्यपाल ने भी इसे कानून व्यवस्था का फैल्योर कहा है हमला उस दौरान हुआ जब टीम राशन घोटाला मामले में टीएमसी नेता शेख शाहजहां और बोनगांव के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शंकर आध्या के बोनगांव घर पर छापा मारने पहुंची थी.
ईडी के अधिकारियों के मुताबिक हमला 200 लोगों की भीड़ ने किया और वाहनों ने तोडफोड भी की. इस दौरान असिस्टेंट डायरेक्टर भी मौजूद थे. इसके बाद टीएमसी नेता शेख शाहजहाँ को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. तो ये हमला किन परिस्थितियों में हुआ, राज्य सरकार की प्रतिक्रिया क्या है? राजनीतिक तौर पर तृणमूल कांग्रेस के लिए ये घटना कितना बड़ा सेटबैक है? सुनिए ‘दिनभर’ की पहली ख़बर में.
दिसंबर के आखिर में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि सीएए के लागू होने को कोई रोक नहीं सकता. इसके बाद से ही कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार चुनावों से पहले CAA लागू करने की तैयारी में है. सीएए की बात शुरू होते ही देशभर में प्रोटेस्ट हुए, लेकिन नॉर्थईस्ट में ये सबसे ज्यादा था. वहां करोड़ों की प्रॉपर्टी का नुकसान हुआ. मुस्लिम समुदाय के विरोध की तो बात है ही लेकिन एक समुदाय और है जो इसके विरोध में है. ये पूर्वोत्तर राज्यों के मूल निवासी. यानी वहां बसे आदिवासी लोग सीएए के विरोध में हैं.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







