
Drone Mahotsav: 'ऑफिस में बैठे-बैठे लेता हूं केदारनाथ की खबर', पीएम मोदी ने गिनाए ड्रोन के फायदे
AajTak
PM Modi in Drone Mahotsav: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ड्रोन महोत्सव का उद्घाटन किया. यहां मोदी ने ड्रोन के फायदे गिनाये. वह बोले कि ड्रोन की मदद से उनको ऑफिस में ही केदारनाथ की रिपोर्ट मिल जाती है.
Bharat Drone Mahotsav 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ड्रोन के फायदे गिनाते हुए कहा कि भारत 2030 तक ड्रोन हब बनकर दिखाएगा. पीएम मोदी ने यह बात 'भारत ड्रोन महोत्सव' में कही. उन्होंने बताया कि किसानों तक ड्रोन की पहुंच हो चुकी है और इसका इस्तेमाल आने वाले दिनों में और बढ़ेगा.
बता दें कि 'भारत ड्रोन महोत्सव 2022' दिल्ली के प्रगति मैदान में हो रहा है. यह दो दिन चलेगा. पीएम मोदी ने तकनीक का जिक्र करते हुए कहा कि अपने ऑफिस में बैठे-बैठे वह केदारनाथ की रिपोर्ट ले लेते हैं. ऐसा ड्रोन की मदद से ही मुमकिन हो पाता है.
कार्यक्रम में ड्रोन प्रदर्शनी की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैं जिन-जिन स्टॉल पर गया, वहां सभी लोग बहुत गर्व से कहते थे कि ये Make in India हैं. पीएम ने आगे कहा कि ड्रोन के प्रति भारत में जो ऊर्जा है वह रोजगार पैदा करने के एक उभरते हुए बड़े सेक्टर की संभावनाएं दिखाती है.
यह भी पढ़ें - तेलंगाना : पीएम मोदी ने परिवारवाद को लेकर साधा निशाना तो KCR ने 'भाषणबाजी' से किया पलटवार
मोदी ने कहा कि भारत में मान लिया गया था कि तकनीक सिर्फ अमीर लोगों का कारोबार है, सामान्य लोगों की जिंदगी में इसका कोई स्थान नहीं है. इस पूरी मानसिकता को बदलकर उनकी सरकार ने तकनीक को सर्वजन के लिए सुलभ करने के लिए अनेक कदम उठाए हैं और आगे भी उठाने वाले हैं.
मोदी ने कहा कि ड्रोन तकनीक हमारे कृषि सेक्टर को अब दूसरे स्तर पर ले जाने वाली है. स्मार्ट तकनीक आधारित ड्रोन इसमें बहुत काम आ सकते हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










