
'DRI अधिकारियों ने गालियां दीं', कोर्ट में छलके एक्ट्रेस रन्या राव के आंसू, मानसिक उत्पीड़न का लगाया आरोप
AajTak
रन्या राव ने सोने की तस्करी मामले में डीआरआई पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया. एक्ट्रेस ने अदालत में कहा, 'उन्होंने मुझे मारा नहीं, लेकिन उन्होंने मुझे बुरी तरह से गाली दी. इससे मुझे बहुत मानसिक परेशानी हुई है.'
दुबई से सोना तस्करी कर बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पकड़ी गई कन्नड़ अभिनेत्री रन्या राव को सोमवार को अदालत में पेश किया गया. अदालत में सुनवाई के दौरान रन्या ने राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) के अधिकारियों पर मानसिक उत्पीड़न और गाली देने का आरोप लगाया. इस दौरान वह कोर्ट में रो पड़ीं. जबकि अधिकारियों ने उनके आरोपों का खारिज कर दिया है और कहा कि एक्ट्रेस जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं.
हाई-प्रोफाइल सोना तस्करी मामले में गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को आर्थिक अपराध की स्पेशल कोर्ट ने अभिनेत्री को पेश किया गया था, जहां से एक्ट्रेस को 24 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












