
DRDO अध्यक्ष डॉ समीर वी. कामत का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा, अब 31 मई 2026 तक पद पर रहेंगे
AajTak
यह डॉ. कामत को मिला दूसरा कार्यकाल विस्तार है. उन्हें पहले भी मई 2024 में एक वर्ष का विस्तार दिया गया था, जो 31 मई 2025 तक के लिए था. अब यह नया विस्तार 1 जून 2025 से शुरू होकर अगले वर्ष 31 मई तक प्रभावी रहेगा या जब तक कोई नया आदेश न आ जाए, जो भी पहले हो.
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत के कार्यकाल को एक और वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है. सरकार के एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, अब वे 31 मई 2026 तक डीआरडीओ के प्रमुख पद पर बने रहेंगे. यह फैसला केंद्र सरकार की नियुक्ति समिति (Appointments Committee of the Cabinet) ने सोमवार को लिया.
यह डॉ. कामत को मिला दूसरा कार्यकाल विस्तार है. उन्हें पहले भी मई 2024 में एक वर्ष का विस्तार दिया गया था, जो 31 मई 2025 तक के लिए था. अब यह नया विस्तार 1 जून 2025 से शुरू होकर अगले वर्ष 31 मई तक प्रभावी रहेगा या जब तक कोई नया आदेश न आ जाए, जो भी पहले हो.
दरअसल, डॉ. समीर वी. कामत को डीआरडीओ में सुधार लाने वाले प्रमुख अधिकारी के रूप में जाना जाता है. वे संगठन को अधिक परिणामोन्मुखी (result-oriented) बनाने और वैज्ञानिक अनुसंधान को प्राथमिकता देने वाली सरकार की रणनीति के मुख्य कार्यान्वयनकर्ता हैं.
डॉ. कामत ने 1985 में आईआईटी खड़गपुर से मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक (ऑनर्स) किया और 1988 में अमेरिका की ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी से मैटेरियल्स साइंस एंड इंजीनियरिंग में पीएचडी प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने 1989 में डीआरडीओ में वैज्ञानिक के रूप में कार्यभार संभाला.
सामरिक सामग्री विकास में अहम योगदान
डॉ. कामत ने डीआरडीओ में कई महत्वपूर्ण रक्षा सामग्री कार्यक्रमों का नेतृत्व किया. इनमें उच्च शक्ति वाले इस्पात, टाइटेनियम और निकल मिश्र धातुएं, टंगस्टन आधारित पेनिट्रेटर, फ्यूज्ड सिलिका रैडोम, सैनिकों के लिए कवच और स्टील्थ मटेरियल्स शामिल हैं. ये सभी सामग्रियां डीआरडीओ की आधुनिक रक्षा प्रणालियों में प्रयोग की जा रही हैं.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







