
DPS में जॉब दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी, महिला के अकाउंट से उड़ाए 30000 रुपये, 7 गिरफ्तार
AajTak
साइबर ठगों की तरफ से प्रोवाइड कराए लिंक में, आवेदनकर्ता अपने डेबिट कार्ड की डिटेल, सीवीवी नंबर और ओटीपी भर देते थे, जिसको देखकर आरोपी बिना एक पल गंवाए अपने जाल में फंसे लोगों के बैंक खातों से हजारों रुपए अपने ऑनलाइन वॉलेट में डाल लेते थे.
दिल्ली पुलिस की शाहदरा जिला साइबर सेल ने नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है. आरोपियों ने करीब 150 से ज्यादा लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया है. पुलिस ने छापे के दौरान एक मास्टरमाइंड और 6 टेलीकॉलर पकड़े हैं, जिनके पास से 8 कॉलिंग डिवाइस और 2 लैपटॉप बरामद किए गए हैं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












