
Diwali Special Business: सिर्फ 10 हजार में अभी शुरू करें ये बिजनेस, खूब डिमांड... एक महीने में ही छाप लेंगे नोट!
AajTak
Diwali Special Business: आप इस बिजनेस (Business) को 10 हजार से 15 हजार रुपये में शुरू कर सकते हैं. इसमें कोई महंगी मशीन लगाने की जरूरत नहीं होती है, साथ ही मेटेरियल भी आसानी से हर जगह उपलब्ध है.
दिवाली (Diwali) के मौके पर हर घर को सजाया जाता है, वर्षों से भारतीय परंपरा में दिवाली के दिन घर के कोने-कोने में मोमबत्ती (Candle) जलाई जाती है. जिससे हर साल दिवाली से पहले मोमबत्ती की डिमांड बढ़ जाती है. कुछ लोग इसी मौके का इंतजार करते हैं और चंद दिन में मोमबत्ती के बिजनेस से अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं.
अगर आप भी छोटा रोजगार शुरू करना चाहते हैं, जिसमें पूंजी कम लगे तो मोमबत्ती बना सकते हैं. मोमबत्ती बनाने के लिए बहुत ज्यादा जगह की भी जरूरत नहीं होती है, आप अपने घर के एक कमरे से मोमबत्ती बनाने का काम शुरू कर सकते हैं.
दिवाली पर मोमबत्ती की खूब डिमांड
दरअसल, बर्थडे पार्टी (Birthday Candle) और दिवाली (Diwali) के मौके पर घर को रोशन करने के लिए कलरफुल मोमबत्ती का इस्तेमाल पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ा है. आप रंग-बिरंगी मोमबत्ती बनाकर अच्छी कमाई कर सकते हैं. डिमांड बढ़ने के साथ आप अपने कारोबार को बढ़ा सकते हैं. साथ ही कई लोगों को रोजगार दे सकते हैं.
आप इस बिजनेस (Business) को 10 हजार से 15 हजार रुपये में शुरू कर सकते हैं. इसमें कोई महंगी मशीन लगाने की जरूरत नहीं होती है, साथ ही मेटेरियल भी आसानी से हर जगह उपलब्ध है. मोमबत्ती बनाने के लिए शुरुआत में आप सांचे का इस्तेमाल कर सकते हैं. जिसमें आप मोम डालकर मोमबत्ती बना सकते हैं. बाजार में बेहद कम कीमत में अलग-अलग डिजाइन के सांचे उपलब्ध हैं. जिससे आप तरह-तरह की मोमबत्ती बना सकते हैं.
मोमबत्ती बनाने के लिए क्या-क्या जरूरी?

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.












