
Dilip Kumar की 99वीं बर्थ एनिवर्सरी पर बोलीं सायरा बानो- 'साहेब मेरे साथ ही हैं'
AajTak
दिलीप कुमार के निधन की कमी अगर किसी को सबसे ज्यादा खल रही है तो वो है उनकी पत्नी सायरा बानो को. सायरा ने हमेशा दिलीप कुमार की देखभाल की और उनका पूरा ध्यान रखा मगर दिलीप साहेब के चले जाने के बाद उनके जीवन में भी एक खालीपन आ गया. हाल ही में एक्ट्रेस ने दिलीप कुमार के 99वें जन्मदिन के मौके पर उन्हें विश किया.
बॉलीवुड के ट्रेजिडी किंग दिलीप कुमार ने कुछ समय पहले ही दुनिया तो अलविदा कह दिया. उनके चले जाने से फिल्म इंडस्ट्री काफी सदमे में थी. कई सारे एक्टर्स इंडस्ट्री में ऐसे थे जो दिलीप साहब को अपनी इंस्पिरेशन मानते थे. मगर दिलीप कुमार के जाने के बाद उनकी कमी अगर किसी को सबसे ज्यादा खल रही है तो वो है उनकी पत्नी सायरा बानो. सायरा ने हमेशा दिलीप कुमार की देखभाल की और उनका पूरा ध्यान रखा मगर दिलीप साहेब के चले जाने के बाद उनके जीवन में एक खालीपन आ गया. हाल ही में सायरा बानो ने दिलीप कुमार के 99वीं जयंती के मौके पर उन्हें याद किया.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












