
Deoria: खेत में सो रही दो बहनें कंबाइन मशीन से कटी, जानें कैसे हुआ ये दर्दनाक हादसा
AajTak
कंबाइन हार्वेस्टर मशीन की चपेट में आने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक बच्ची की मां बोरा लेने घर गई थी. उसने अपनी 5 साल की बेटी और बहन की 4 साल की बेटी को खेत मे ही सुला दिया. जब कंबाइन मशीन ने धान काटना शुरू किया तो चालक की नजर बच्चियां पर नहीं पड़ी. जिसकी वजह से यह हादसा हुआ.
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां कंबाइन हार्वेस्टर मशीन की चपेट में आने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बरियारपुर थाना क्षेत्र के गौर कोठी गांव में बृहस्पतिवार को धान की फसल काटने चालक कंबाइन मशीन लेकर खेत में घुसा और उसने फसल काटना शुरू किया. इस दौरान खेत में सो रही दोनों मासूम बच्चियों को चालक देख नहीं पाया और उसने मशीन को उन पर चढ़ा दिया. जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
इस दर्दनाक घटना की सूचना मिलते ही SDM, तहसीलदार और बरियारपुर थानाध्यक्ष भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गुस्साए ग्रामीणों को शांत कराया. बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.
SDM सदर सौरभ सिंह ने बताया कि बच्ची की मां धान रखने के लिए बोरा लेने घर गई थी. उसने अपनी पांच साल की बेटी और बहन की चार साल की बेटी को खेत मे ही सुला दिया. जब कंबाइन मशीन ने धान काटना शुरू किया तो चालक की नजर बच्चियां पर नहीं पड़ी जिसके कारण यह हादसा हुआ. कंबाइन को सीज कर दिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है.
ग्रामीणों ने बताया कि अंगद गिरी गुजरात मे नौकरी करते है इनकी पत्नी नेहा गिरी अपनी 5 साल की बेटी जिया गिरी के साथ घर पर रहती है. नेहा की बहन जिसका ससुराल कुशीनगर में है वह भी अपनी चार साल की बेटी करिश्मा के साथ यहां कुछ दिन पहले यहां आई थी. किसी को इस बात का एहसास नहीं था कि खेत में आरम से सो रही बच्चियों की अचानक ऐसी दर्दनाक मौत होगी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाला है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







