
Dental Surgeon Cadre: दिल्ली सरकार ने डेंटल सर्जन्स कैडर के गठन को दी मंजूरी, डॉक्टरों को होंगे ये फायदे
AajTak
How will Dental Surgeon Cadre Help: दिल्ली सरकार ने डेंटल सर्जन्स के लिए कैडर के गठन को मंजूरी देकर डेंटिस्ट्स को तोहफा दिया है. डेंटल सर्जन कई सालों से ऐसे कैडर के गठन की मांग कर रहे थे. अब दिल्ली सरकार ने इनकी इस मांग को पूरा कर दिया है.
Dental Surgeon Cadre, Delhi Government: दिल्ली के डेंटिस्ट्स के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली सरकार ने डेंटल सर्जन्स के लिए कैडर के गठन को मंजूरी दे दी है. इस कैडर को मंजूरी मिलने से दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में अस्थाई रूप से काम कर रहे दंत चिकित्सकों की पक्की नौकरी का रास्ता साफ हो गया है.
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से क्या कहा गया? दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी बयान में दावा किया गया कि डेंटल सर्जन्स का कैडर, देश में अपनी तरह का पलहा ऐसा कैडर है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया कि दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए केजरीवाल सरकार ने डेंटल सर्जन सर्विस रूल्स के लिए कैडर के गठन को मंजूरी दी है.
नए डॉक्टरों की भर्ती में भी सुविधा होगी मंत्रालय की ओर से जारी बयान में आगे कहा गया कि इस कैडर के गठन से दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में अस्थायी तौर पर अपनी सेवा दे रहे डॉक्टरों को अब नियमित किया जाएगा. इस कैडर के कारण नए डॉक्टरों की भर्ती में भी सुविधा होगी.
कई सालों से कैडर के गठन की मांग कर रहे थे डेंटल सर्जन डेंटल सर्जन कई सालों से ऐसे कैडर के गठन की मांग कर रहे थे. 1998 में दंत चिकित्सकों की अस्थायी रूप से नियुक्ति की गई थी. सर्जनों की भर्ती के करीब 23 वर्षों के बाद डेंटल कैडर नियमों को अधिसूचित किया गया है.
दिल्ली स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि केंद्रीय स्वास्थ्य सेवाओं के डॉक्टरों को राज्य सरकार की समस्याओं के बारे में "बहुत कम जानकारी" होती है. इस कैडर के गठन से इस गैप को भरा जा सकेगा. इसके अलावा, केंद्र और राज्य दोनों स्तरों पर तकनीकी नेतृत्व और प्रबंधन में सुधार होगा. कैडर में शामिल दंत चिकित्सक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







