
Delhi Weather: मार्च में रिकॉर्ड गर्मी! दिल्ली में 37 तो राजस्थान में 40 डिग्री तापमान, जानें उत्तर भारत का मौसम
AajTak
Weather Forecast Today: मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम की ओर से गर्म हवाएं चल रही हैं, जिसका असर पूरे उत्तर भारत के मौसम पर दिखाई दे रहा है. फिलहाल उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत नॉर्थ इंडिया के राज्यों में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है.
Weather Updates Today: राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में गर्म हवाओं यानी लू (Heat Wave) का असर दिखाई देने लगा है. अप्रैल का महीना शुरू होने से पहले ही तापमान (Temperature) में इतनी बढ़ोतरी हो गई है कि सुबह से ही उमस और गर्मी महसूस होने लगी है. मौसम विशेषज्ञों की मानें तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में इस साल भीषण गर्मी का प्रकोप दिखाई देगा.
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर भारत में मार्च महीने के बाकी दिनों में भी मौसम शुष्क रहेगा. एक तरफ जहां गर्मी लगातार बढ़ेगी वहीं दूसरी तरफ बारिश होने की संभावना नहीं है. राजस्थान के कई जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में बीते सप्ताह से तापमान (Temperature) में वृद्धि होने के साथ गर्म हवाएं चल रही हैं. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है.
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम की ओर से गर्म हवाएं चल रही हैं, जिसका असर पूरे उत्तर भारत के मौसम पर दिखाई दे रहा है. फिलहाल उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत नॉर्थ इंडिया के राज्यों में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. दिल्ली में बढ़ा पारा, लू चलने की संभावना राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 21 मार्च को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जो सामान्य से करीब 7 डिग्री अधिक रह सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 21 डिग्री सेल्सियस है.
IMD के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को आसमान साफ रहेगा और गर्म हवाएं चलने के साथ ही अधिकतम तापमान 36-37 डिग्री सेल्सियस एवं नयूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा. बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा की गुणवत्ता यानी एयर क्वालिटी (AQI) खराब श्रेणी में है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का औसतन AQI 250 के करीब दर्ज किया गया है.
बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 और 100 के मध्य, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच वायु गुणवत्ता की स्थिति गंभीर मानी जाती है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







