
Delhi School Reopen: दिल्ली में कल से खुलेंगे स्कूल, 6th से ऊपर की क्लास चलेंगी
AajTak
Delhi School Reopen: दिल्ली सरकार ने यह फैसला कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट के निर्देश के बाद लिया है. इस फैसले के बाद 6th से ऊपर के क्लास लग सकेंगी.
Delhi School Reopen: दिल्ली में शनिवार 18 दिसंबर से स्कूल खोले जाएंगे. दिल्ली सरकार ने इसके लिए औपचारिक आदेश जारी कर दिया है. दिल्ली सरकार ने यह फैसला कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट के निर्देश के बाद लिया है. इस फैसले के बाद 6th से ऊपर के क्लास लग सकेंगी. दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण के चलते स्कूलों को बंद कर दिया गया था.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












