
Delhi Riots: हेट स्पीच के मामले में सोनिया, राहुल समेत कई बड़े नेताओं को हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस
AajTak
Delhi Riots Updates: राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्वी हिस्से में फरवरी 2020 में हुए दंगों से पहले हेट स्पीच मामले में कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी के नेताओं को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.
फरवरी 2020 में उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों में राजनेताओं द्वारा कथित विवादस्पद बयान (Hate Speech) देने के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को ताजा नोटिस जारी किया है. मंगलवार को दिल्ली दंगा हेट स्पीच मामले की सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी नोटिस भेजकर उनसे दंगा मामले में पक्षकार के रूप में केस चलाने को लेकर सवाल पूछे हैं.
दिल्ली हिंसा से जुड़ी कई याचिकाएं दायर की गई हैं, जिनमें बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ कथित तौर पर भड़काऊ बयान देने पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है. अन्य याचिकाओं में घायल व पीड़ित लोगों के पुनर्वास और अन्य राहत की मांग की गई है.
बीजेपी और आप नेताओं को भी नोटिस जारी इन नेताओं पर आरोप है कि इनके भाषणों के कारण ही 2020 फरवरी में दिल्ली में दंगे हुए थे. इन दिग्गज नेताओं के अलावा हाई कोर्ट ने बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा, कपिल मिश्रा और अन्य नेताओं को फ्रेश नोटिस जारी कर अपना पक्षा रखने के लिए कहा है. इनके अलावा हाई कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया, अमानतुल्ला खान, AIMIM के अकबरुद्दीन ओवैसी, वारिस पठान और हर्ष मंदर समेत कई नेताओं को भी नोटिस जारी किया है.
29 अप्रैल को होगी मामले की अगली सुनवाई कोर्ट ने नए संशोधित पक्षों को आरोपी के रूप में बुलाने के लिए याचिकाकर्ता के वकील पर भी नाराजगी जताई, कोर्ट ने कहा कि ये सिर्फ प्रस्तावित प्रतिवादी हैं, वे आरोपी नहीं हैं. हम उनका जवाब मांग रहे हैं क्योंकि आपने उनके खिलाफ आरोप लगाए हैं. हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं में से एक के वकील को कई कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों के पते देने की सलाह दी, जिन्होंने अभी तक उनके पते नहीं ढूंढे हैं या उनका नाम छोड़ दिया है. इस पर पीठ ने आवेदन पर सभी राजनेताओं, कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों से जवाब मांगा, जिसने उन्हें मामले में एक पक्ष के रूप में नए सिरे से पेश किया. अब इस मामले की सुनवाई 29 अप्रैल को होगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










