
Delhi Rainfall: दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी, मौसम में होगा बदलाव, बारिश पर आया लेटेस्ट अपडेट
AajTak
IMD Rainfall Prediction: उमस और गर्मी से परेशान दिल्लीवालों को बारिश का बेसब्री से इंतजार है. इस बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अपडेट दिया है. यहां पढ़िए मौसम विभाग ने क्या बताया.
Delhi Rainfall Today: दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून की एंट्री तो झमाझम बारिश के साथ हुई थी. लेकिन अब दिल्ली वाले एक बार फिर उमस और गर्मी का सामना कर रहे हैं. पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में बारिश नहीं होने की वजह से लगातार उमस बढ़ रही है. दिल्लीवाले बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे हैं. इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश को लेकर नया अपडेट दिया है.
मौसम विभाग की ओर से दी गई ताजा जानकारी के मुताबिक आज (शनिवार), 9 जुलाई को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे. वहीं, रात तक दिल्ली में गरज के साथ बारिश की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं. अगर तापमान की बात करें तो दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है.
मौसम विभाग ने रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है. दिल्ली में मॉनसून की एंट्री 30 जून को हुई थी. 30 जून को भारी बारिश के बाद से दिल्ली से उमस बढ़ गई और धीरे-धीरे तापमान में भी बढ़त रिकॉर्ड की गई. बता दें, सफदरजंग में पिछले सात दिनों में सिर्फ 2.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है.
मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज से 15 जुलाई तक हल्की से ठीक-ठाक बारिश होने की संभावना है. वहीं, बारिश के साथ ही राजधानी दिल्ली में तापमान में भी कमी दर्ज की जाएगी. 10 से 15 जुलाई के बीच अधिकतम तापमान 34 डग्री से 36 डिग्री के बीच रहने की संभावना है.
एक ओर जहां दिल्ली में लोग बारिश के इंतजार में हैं, तो वहीं, मुंबई में बारिश से लोगों को आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मुंबई में लगातार हो रही बारिश के चलते जगह-जगह पानी भर गया है. हर साल बारिश होते ही मुंबई के लोगों की दिक्कतें दोगुनी हो जाती हैं. बारिश होते ही मुंबई थम सी जाती है. एक तरफ लोगों को बारिश की वजह से ट्रैफिक का सामना करना पड़ता है. वहीं, दूसरी ओर जल-जमाव से लोगों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ता है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







