
Delhi Monsoon: ज्यादा दिनों तक नहीं सताएगी गर्मी, दिल्ली में इस दिन आएगा मॉनसून, नोट कर लीजिए डेट!
AajTak
Delhi Weather Forecast , IMD Rainfall Alert : दिल्लीवासी बेसब्री से मॉनसून की झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे हैं. अब लोगों को ज्यादा दिनों तक गर्मी का कहर नहीं झेलना होगा. दिल्ली में मॉनसून की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. जानिए कब आएगा मॉनसून
Delhi Monsoon Date and latest updates, Monsoon 2022: देश के ज्यादातर राज्यों में मॉनसून आ चुका है, लेकिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अभी इंतजार हो रहा है. दिल्ली में मॉनसून के आने में देरी हुई है. पहले 27 जून तक मॉनसून के आने का दावा किया जा रहा था, लेकिन अब तक इसकी दस्तक नहीं हुई है. राजधानी में पिछले कुछ दिनों से दिन के समय तेज धूप निकल रही है, जिससे गर्मी भी बढ़ गई है. दिल्लीवासी बेसब्री से मॉनसून की झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे हैं. अब लोगों को ज्यादा दिनों तक गर्मी का कहर नहीं झेलना होगा. दिल्ली में मॉनसून की उल्टी गिनती शुरू हो गई है.
दिल्ली में गर्मी से मिलने वाली है राहत दिल्ली-एनसीआर में इस महीने की शुरुआत में आंधी तूफान के साथ बारिश हुई थी, जिसके बाद मौसम में बदलाव आया था. साथ ही, तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई थी. हालांकि, अब पिछले कुछ दिनों से पारा फिर से बढ़ने लगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री अधिक है. न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. IMD ने कहा कि ह्यूमिडिटी 68 प्रतिशत से 49 प्रतिशत के बीच रही.
क्लिक कर जानिए आज का मौसम
आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 40 और 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. राजधानी की हवा की गुणवत्ता शाम 6 बजे 166 दर्ज की गई जो 'मध्यम' श्रेणी में आती है. बता दें कि शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 'संतोषजनक', 101 और 200 'मध्यम', 201 और 300 'खराब', 301 और 400 'बहुत खराब', और 401 और 500 'गंभीर' माना जाता है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में बारिश का इंतजार अब खत्म! कल से बरसेंगे बादल, मौसम पर आया ये अलर्ट
दिल्ली में कब दस्तक देगा मॉनसून दिल्ली में मॉनसून कब दस्तक देगा, इसको लेकर कुछ दिनों पहले IMD ने एक अपडेट जारी किया था और 27 जून की तारीख बताई थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. मौसम विभाग के नए अपडेट के अनुसार, दिल्ली में अब मॉनसून 30 जून तक दस्तक दे सकता है. वहीं, स्काईमेट ने दिल्ली में 30 जून या एक जुलाई को मॉनसून के पहुंचने की संभावना जताई है. स्काईमेट ने बताया है कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 30 या फिर एक जुलाई तक मॉनसून आ सकता है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







