
Delhi Metro में महिलाओं का जेबकतरा गैंग... शातिर अंदाज में पलक झपकते ही उड़ा देती थीं पॉकेट, पकड़ी गईं तो इतना मिला कैश
AajTak
दिल्ली मेट्रो (Metro Delhi) में भीड़भाड़ के बीच लोगों की जेब से पैसे उड़ा देने वाले गैंग (pickpocket gang) का पर्दाफाश हुआ है. इस गैंग में शामिल महिलाएं शातिर अंदाज में लोगों की जेब से पैसे पार कर देती थीं. पुलिस ने पांच आरोपी महिलाओं को अरेस्ट किया है, इनके पास से डेढ़ लाख रुपये कैश मिला है.
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने पांच ऐसी महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप है कि वे मेट्रो स्टेशनों पर जेबकतरा गिरोह (pickpocket gang) का हिस्सा हैं. ये महिलाएं इतनी शातिर हैं कि भीड़भाड़ वाली जगह पर पलक झपकते ही लोगों की जेब से कैश उड़ा देती थीं. पुलिस ने जब इन्हें अरेस्ट किया तो इनके पास से डेढ़ लाख रुपये की नकदी भी मिली है.
एजेंसी के अनुसार, इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त (मेट्रो) जी राम गोपाल नाइक ने बताया कि नेहरू प्लेस मेट्रो थाने में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाते हुए कहा कि वह 26 जुलाई को आजादपुर से लाजपत नगर मेट्रो (Delhi Metro) में यात्रा कर रहा था, उसी दौरान कुछ महिलाओं ने उसके बैग से 1.5 लाख रुपये पार कर दिए.
यह भी पढ़ें: लखनऊ में नकाबपोश महिलाओं का गैंग... स्वास्थ्य विभाग के अफसर के घर में घुसकर किया ये कांड, Video
पुलिस उपायुक्त (मेट्रो) ने कहा कि बैग से रुपये पार कर दिए जाने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की एक टीम ने सबसे ज्यादा व्यस्त मेट्रो स्टेशनों पर नियमित गश्त शुरू की और संदिग्धों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली.
इसके बाद दिल्ली पुलिस (Delhi police) ने सूचना के आधार पर दिल्ली के फरीदपुर इलाके में छापेमारी की और मौके से पांच महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया. दिल्ली पुलिस का कहना है कि इन आरोपियों में 38 साल की लक्ष्मी, 40 साल की सविता, 47 साल की कविता, 50 साल की कौशल्या और 40 वर्षीय मीना शामिल हैं. ये सभी महिलाएं दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके की रहने वाली हैं. इन महिलाओं के पास से पुलिस ने 1.5 लाख रुपये कैश भी बरामद किया है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







