
Delhi Metro: भीषण गर्मी के बीच दिल्ली मेट्रो में कूल-कूल फील कर रहे यात्री, DMRC ने दी ये जानकारी
AajTak
दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच दिल्ली मेट्रो बिना किसी परेशानी के शानदार सेवा दे रही है. वर्तमान में डीएमआरसी के पास 345 से अधिक मेट्रो हैं, जिनमें लगभग 5000 एसी यूनिट लगे हुए हैं. बाहर का तापमान भले ही 40 डिग्री के पार बना हुआ है, लेकिन मेट्रो के अंदर 24 डिग्री सेल्सियस तापमान में यात्रियों को सफर करने के दौरान गर्मी का अहसास नहीं हो रहा है.
दिल्ली में इस साल भीषण गर्मी पड़ रही है. ऐसे में इस साल मई के महीने में प्रतिदिन औसतन 60.17 लाख यात्रियों ने दिल्ली मेट्रो में सफर किया, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 12% अधिक हैं. इस भयंकर गर्मी में दिल्ली मेट्रो बिना किसी परेशानी के शानदार सेवा दे रही है. बाहर का तापमान भले ही 40 डिग्री के पार बना हुआ है, लेकिन मेट्रो के अंदर 24 डिग्री सेल्सियस तापमान में यात्रियों को सफर करने के दौरान गर्मी का अहसास नहीं हो रहा है.
मई के पूरे महीने में जब गर्मी अपने चरम पर थी, तब भी दिल्ली मेट्रो अपनी सेवाएं सबसे विश्वसनीय और आरामदायक तरीके से प्रदान कर रही है. वही अब तक किसी भी मेट्रो या भूमिगत स्टेशन से एसी की खराबी की कोई सूचना नहीं मिली है. वर्तमान में डीएमआरसी के पास 345 से अधिक मेट्रो हैं, जिनमें लगभग 5000 एसी यूनिट लगे हुए हैं.प्रचंड गर्मी में भी दिल्ली मेट्रो दे रही शानदार सेवाएं डीएमआरसी हर साल गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले मेट्रो में लगे सभी एसी की जांच करवाता है. इस जांच में यह सुनिश्चित किया जाता है कि खराब चीजों को समय पर हटा दिया जाए ताकि गर्मियों के दौरान यात्रियों को बिना किसी बाधा के ठंडक का अनुभव मिल सके. वहीं हर तीन महीने में इन एसी यूनिट का नियमित रखरखाव भी किया जाता है. इसके अलावा ट्रेन ऑपरेटर नियमित रूप से कोच के तापमान की निगरानी भी करते हैं ताकि तापमान में बदलाव से संबंधित किसी भी समस्या का तुरंत समाधान किया जा सके. इसी तरह सभी भूमिगत स्टेशनों पर एयर कंडीशनिंग उपकरणों/यूनिटों की दूरस्थ निगरानी और नियंत्रण के लिए अत्याधुनिक बिल्डिंग मैनेजमेंट सिस्टम (बीएमएस) और चिलर प्लान मैनेजर (सीपीएम) भी लगे हुए हैं. यह सिस्टम स्टेशन के तापमान की लगातार निगरानी करता है और स्टेशन के तापमान को 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच बनाए रखता है भले ही बाहर का तापमान 45 से 50 डिग्री सेल्सियस के बीच हो, लेकिन अंदर का तापमान बैलेंस रखा जाता है. आग से बचाव के लिए किए गए हैं ये इंतजाम गर्मी के मौसम में मेट्रो स्टेशनों पर आग ना लगे इसके लिए DMRC के पास अपने स्टेशनों पर अग्निशामक यंत्र हैं, जिनका नियमित रूप से रखरखाव किया जाता है. इसके अलावा स्प्रिंकलर सिस्टम की नियमित रूप से जांच और रखरखाव किया जाता है ताकि आग लगने की स्थिति में इसे तुरंत इस्तेमाल किया जा सके. लोग इस चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए मेट्रो से यात्रा करना पसंद कर रहे हैं. यही कारण है कि इस साल मई के महीने में 60.17 लाख लोगों ने मेट्रो से यात्रा की है जबकि पिछले साल यह संख्या 52.41 लाख थी.
भीषण लू को देखते हुए DMRC ने दोपहर के समय कर्मचारियों को ब्रेक देने का प्रावधान लागू किया है. इसके अलावा सभी स्टेशनों पर पीने का पानी, चिकित्सा सुविधाओं जैसे अन्य आवश्यक प्रावधान भी उपलब्ध कराए गए हैं. नियमों का सख्ती से पालन हो इसका ध्यान भी डीएआरसी द्वारा रखा जा रहा है.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








