
Delhi: IAS अश्विनी कुमार एकीकृत MCD के स्पेशल ऑफिसर नियुक्त, ज्ञानेश भारती होंगे कमिश्नर
AajTak
दिल्ली की तीनों नगर निगमों के विलय के लिए दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक, 2022' को संसद ने अप्रैल महीने में मंजूरी दी थी. इसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 18 अप्रैल को इसे अपनी मंजूरी दी थी.
एकीकृत दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का विशेष अधिकारी IAS अधिकारी अश्विनी कुमार को नियुक्त किया गया है. वहीं ज्ञानेश भारती इसका कमिश्नर बनाया गया है. इस संबंध में गृह मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिया है. अश्विनी कुमार 1992 बैच और ज्ञानेश भारती 1998 बैच के आईएएस ऑफिसर हैं. दोनों की नियुक्तियां 22 मई 2022 से प्रभावी होंगी.
पुडुचेरी के मुख्य सचिव थे अश्विनी कुमार
अश्विनी कुमार अभी तक पुडुचेरी के मुख्य सचिव थे. इससे पहले वह दिल्ली सरकार में कई अहम पदों जैसे रेवेन्यू कमिश्नर, पीडब्ल्यूडी विभाग के सेक्रेटरी, पर रह चुके हैं. अश्विनी कुमार एक सुलझे हुए अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं.
साउथ MCD के कमिश्नर हैं ज्ञानेश
ज्ञानेश भारती एमसीडी के कामकाज से अच्छी तरह वाकिफ हैं. दरअसल ज्ञानेश अभी साउथ एमसीडी के कमिश्नर हैं, जहां पिछले दिनों शाहीन बाग और कई अन्य इलाकों में बुलडोजर चलाया गया था.
भारती ने एक साथ दक्षिणी दिल्ली और उत्तरी दिल्ली नगर निगम के कमिश्नर के तौर पर भी काम किया है. इसी अनुभव को देखते हुए उन्हें नया एमसीडी कमिश्नर नियुक्त किया गया है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












