
Delhi Election: फिटनेस इन्फ्लुएंसर रोहित दलाल के साथ AAP में शामिल हुए 80 बॉडी बिल्डर
AajTak
अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी का दामन थामने वाले रोहित दलाल ने लोगों को फिट रखने के लिए काम किया है. इसके साथ ही उन्होंने कुश्ती और खेल के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है.
दिल्ली (Delhi) में अगले साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपने-अपने स्तर पर तैयारियों में लगे हुए हैं. इस बीच खेल और फिटनेस के क्षेत्र से जुड़े रोहित दलाल और अक्षय दिलावरी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए. रोहित दलाल के साथ करीब 70 से 80 बॉडी बिल्डर आज AAP में शामिल हुए हैं.
रोहित दलाल ने लोगों को फिट रखने के लिए काम किया है, इसके साथ ही कुश्ती और खेल के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है.
जानकारी के मुताबिक, आने वाले दिनों में दिल्ली के कई जिम मालिक आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे. ये भी कहा जा रहा है कि AAP सरकार बनने के बाद जिम से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाएगा.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












