
Delhi Crime: 71 साल के बुजुर्ग से 35 की महिला ने रचाई शादी, फिर तलाक के बदले मांगे एक करोड़... हुआ कत्ल
AajTak
Delhi Crime: रजौरी गार्डन में 35 साल की एक महिला की हत्या की वारदात सामने आई है. मृतक महिला ने 6 माह पहले ही 71 साल के एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट से शादी की थी. इसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया. महिला तलाक के बदले 1 करोड़ रुपये की डिमांड कर रही थी. इसके चलते उसकी हत्या कर दी गई.
दिल्ली के पॉश रजौरी गार्डन इलाके से हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां फ्लैट के अंदर 35 साल की एक महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. मृतक महिला का नाम पूजा बताया जा रहा है.
मृतक महिला के शरीर के कई हिस्सों पर चाकू से वार के निशान मिले. शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि मृतक महिला ने छह माह पहले 71 साल के एसके गुप्ता नाम के बुजुर्ग से शादी थी. वह पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और उनका 45 साल का एक दिव्यांग बेटा है.
बेटे की देखभाल के लिए बुजुर्ग ने की थी दूसरी शादी
बताया जा रहा है कि बेटे की देखभाल के लिए उन्हें इस उम्र में दूसरी शादी की थी. मगर, शादी के कुछ समय बाद ही बुजुर्ग का पत्नी के साथ मतभेद शुरू हो गया. दोनों के बीच आए दिन झगड़े होने लगे. महिला तलाक के बदले 1 करोड़ रुपये की डिमांड कर रही थी. एसके गुप्ता इतने रुपये देने को तैयार नहीं थे.
महिला की हत्या के लिए 10 लाख रुपये में तय हुआ था सौदा
जानकारी के मुताबिक, एसके गुप्ता के दिव्यांग बेटे को अस्पताल ले जाने वाले विपिन सेठी से अपनी परेशानी जाहिर की. विपिन ने 10 लाख रुपये में महिला को रास्ते से हटाने की बात कही.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












