
Delhi Cold: ठंडा मौसम...फरवरी में भी सर्दी से नहीं राहत! दिल्ली से पंजाब तक इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
AajTak
Weather Updates Today: मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब और हरियाणा में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई है. IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य या सामान्य से कम बारिश हो सकती है लेकिन फरवरी में तापमान सामान्य से कम रहेगा.
Weather Latest Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में फरवरी में सामान्य से कम तापमान (Temperature) रहने की संभावना है. देश भर के विभिन्न राज्यों को घने कोहरे (Fog) से तो निजात मिलने की उम्मीद है लेकिन बारिश की गतिविधियों से तापमान में गिरावट रहने के साथ ठंड (Cold) की स्थिति बनी रहेगी. मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब और हरियाणा में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने सोमवार को बताया कि पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य या सामान्य से कम बारिश हो सकती है. Air quality in Delhi remains in 'very poor' category with overall AQI at 321, in Noida (UP) in 'very poor' category with overall AQI at 354 & in Gurugram (Haryana) in 'poor' category with overall AQI at 232 as per System of Air Quality and Weather Forecasting And Research (SAFAR) pic.twitter.com/sUefhtPG9d

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









