
Delhi: शाहीन बाग में 8 साल के बच्चे की हत्या, 100 CCTV फुटेज की मदद से 24 घंटे में पकड़ा गया आरोपी
AajTak
दिल्ली पुलिस ने 8 साल के बच्चे के साथ यौन उत्पीड़न की कोशिश के दौरान ईंट मारकर हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी पूछताछ के दौरान उसने हत्या का कारण यौन उत्पीड़न बताया. आरोपी ने कहा कि जब लड़के ने विरोध किया, तो उसने लड़के पर ईंट से हमला किया और लड़के को बेहोश कर दिया.
दिल्ली पुलिस ने 8 साल के बच्चे के साथ यौन उत्पीड़न की कोशिश के दौरान ईंट मारकर हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पुलिस ने सबसे पहले बच्चे की पहचान करने की कोशिश शुरू की और कुछ घंटों की मेहनत के बाद पुलिस को पता चला कि बच्चा अबू फजल एन्क्लेव इलाके का रहने वाला है.
इसके बाद दिल्ली पुलिस ने बच्चे के घर से लेकर निर्माणाधीन बिल्डिंग तक के सभी रास्तों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली. इस दौरान वीडियो में एक कमरे में पीड़ित बच्चे के साथ एक युवक नजर आया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान की और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी का नाम फिदा हुसैन है. फिदा जामिया इलाके का रहने वाला है.
ये भी पढ़ें- Delhi News: 16 साल के युवक ने नए मोबाइल की पार्टी नहीं दी तो दोस्तों ने कर दी हत्या
24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी
इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि 31 अक्टूबर की रात करीब 10.58 बजे पीएस शाहीन बाग को पीसीआर कॉल मिली कि शाहीन बाग के ई ब्लॉक स्थित एक निर्माणाधीन साइट पर 7-8 साल के बच्चे का शव पड़ा है. इसके बाद इंस्पेक्टर रविंदर सिंह और अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचे. मौके पर पहुंचने पर पाया कि निर्माणाधीन बिल्डिंग की पहली मंजिल पर 7-8 साल के बच्चे का शव पड़ा था और उसके सिर से खून बह रहा था.
इसके बाद क्राइम टीम एसईडी को मौके पर बुलाया गया और क्राइम टीम द्वारा एसओसी का निरीक्षण किया गया और जब्त किए गए साक्ष्यों को पुलिस हिरासत में ले लिया गया. वर्तमान मामला पीसीआर कॉल जीडी एंट्री के आधार पर दर्ज किया गया था. मामले की जांच इंस्पेक्टर रविंदर सिंह इंस्पेक्टर/इन्वेस्ट को सौंपी गई.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







