
Delhi: लोग अपने घरों में बेहोश होकर गिर रहे थे... संकरी गली की पेंट फैक्ट्री में लगी आग का भयावह था मंजर, 11 लोगों की मौत
AajTak
Delhi Fire: दिल्ली में एक भयानक आग में 11 लोगों की मौत हो गई. बाहरी दिल्ली की एक कैमिकल फैक्ट्री में ऐसी आग लगी कि वो कई घंटे तक धधकती रही. दमकल के आने तक आग इतनी फैल चुकी थी कि 11 लोग जान गंवा बैठे. आग इतनी भयंकर थी कि आसपास के घरों में धुआं भरने से लोग बेहोश हो गए.
दिल्ली के अलीपुर मार्केट में एक पेंट फैक्ट्री में गुरुवार शाम भीषण आग लग गयी. बेहद संकरे इलाके में स्थित इस पेंट फैक्ट्री में हादसे के वक्त मजदूर काम कर रहे थे जो आग लगने के बाद बाहर नहीं निकल पाए. मरने वालों की संख्या 11 हो गयी है. आग इतनी भयानक थी कि लपटें दूर तक नज़र आ रही थीं. आग लगते ही इलाके में अफरा तफरी मच गयी.
आसपास की दुकानें और कुछ घर भी आग की चपेट में आए हैं. आशंका है कि मजदूरों के अलावा भी कुछ लोग मारे गए हैं. अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. देर रात तक आग बुझाने का काम जारी रहा और सुबह दमकल की टीम ने सुबह में आग पर काबू पाया.
फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू फायर ब्रिगेड की गाडियों के आने से पहले आग इतना विकराल रुप अख्तियार कर चुकी थी कि अलीपुर के बाजार से भी आग की ऊंची लपटें देखी जा रही थीं. आग के बाद धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक देखा जा सकता था. आग लगने की घटना के बाद आसपास के घरों में धुआं भरने से लोग बेहोश हो गए. पास की बिल्डिंग से 3 घायलों को भी एलएनजेपी अस्पताल रेफर किया गया है.
यह भी पढ़ें: Noida: इनवर्टर की बैटरी फटने से फ्लैट में लगी आग, घरों से बाहर निकले आसपास के लोग
फायर ब्रिगेड की 22 गाडियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक 11 लोग मारे जा चुके थे. अलीपुर के साथ-साथ केशव नगर और इब्राहिमपुर में भी कई केमिकल गोदाम बने है. लेकिन इस पूरे इलाके में आग से निपटने के पुख्ता इंतजाम नहीं है.
11 जले हुए शव बरामद

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






