
Delhi में रेस्टोरेंट कारोबारी ने फांसी लगाकर दी जान... पत्नी से चल रहा था तलाक का केस
AajTak
दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में पारिवारिक तनाव के चलते 39 वर्षीय रेस्टोरेंट कारोबारी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शख्स की शादी 8 साल पहले हुई थी. दो साल पहले पत्नी अपने पिता के घर चली गई थी, उसी के बाद से दोनों के बीच तलाक का केस चल रहा था. फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है.
दिल्ली के मॉडल टाउन थाना इलाके में एक घर के अंदर युवक ने खुदकुशी कर ली. पुलिस का कहना है कि युवक का उसकी पत्नी से तलाक का केस चल रहा थआ. सुसाइड से पहले युवक के द्वारा वीडियो बनाने की भी बात सामने आ रही है. पुलिस ने युवक का फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
जानकारी के अनुसार, यह मामला दिल्ली के मॉडल टाउन थाना इलाके का है. पुलिस के मुताबिक, यहां रहने वाला 39 वर्षीय पुनीत खुराना रेस्टोरेंट कारोबारी था. मंगलवार की दोपहर उसने सुसाइड कर लिया. पुनीत का उसकी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था. दोनों के बीच तलाक का केस भी चल रहा था.
पुनीत खुराना की 8 साल पहले शादी हुई थी. शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था. पुनीत को 2 साल पहले उसकी पत्नी छोड़कर अपने पिता के घर चली गई थी. इस बीच दोनों ने आपसी सहमति से तलाक का केस भी दायर कर लिया. दोनों के बीच हुई बातचीत का 2 मिनट का ऑडियो भी वायरल हो रहा है. पत्नी से चल रहे विवाद को लेकर पुनीत तनाव में चल रहा था.
यह भी पढ़ें: Lucknow: 'जा रहा हूं, अपना ख्याल रखना', प्रेमिका ने किसी और की शादी तो फांसी के फंदे से झूल गया प्रेमी, सुसाइड नोट में लिखी अंतिम इच्छा
इसी बीच मंगलवार की दोपहर पुनीत के परिजनों ने पुनीत को फांसी के फंदे से लटका देखा. इसके बाद आनन-फानन में उसे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर जायजा लिया.
वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. इस पूरे मामले की जांच जारी है. पुलिस में पुनीत का मोबाइल कब्जे में लिया है. बताया जा रहा है कि पुनीत खुराना ने सुसाइड से पहले एक वीडियो भी बनाया था. हालांकि इस बात की पुष्टि अभी पुलिस ने नहीं की है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










