
Delhi में फिर जानलेवा होने लगा Corona, 24 घंटे में दो की मौत, 1042 पॉजिटिव
AajTak
दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में राजधानी में कोरोना के 1042 मामले सामने आए हैं. कल दिल्ली में कोविड के 965 केस दर्ज हुए थे.
दिल्ली में कोरोना के मामले तेज गति से बढ़ते दिख रहे हैं. पिछले कई दिनों से लगातार मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है. आज (शुक्रवार) दिल्ली में कोरोना के 1042 मामले सामने आ गए हैं. दो लोगों की मौत भी हुई है. राजधानी में पॉजिटिविटी रेट भी चार फीसदी से ज्यादा चल रहा है.
कल भी दिल्ली में 965 मामले दर्ज किए गए थे और एक शख्स ने जान गंवाई थी. दिल्ली सरकार जरूर कह रही है कि पैनिक करने की जरूरत नहीं है और हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं, लेकिन बढ़ते मामलों ने राजधानी में पाबंदियों का दौर फिर शुरू कर दिया है. मेट्रो और सार्वजनिक जगहों पर मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है, ना पहलने पर 500 रुपये के जुर्माने का भी ऐलान है.
स्कूलों को लेकर भी नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है. अगर कोई भी छात्र संक्रमित निकलता है तो स्कूल की उस विंग को बंद करने का आदेश है. वहीं जरूरत पड़ने पर स्कूल प्रशासन ही पूरे विद्यालय को बंद करने का निर्देश दे सकता है. अभी के लिए दिल्ली सरकार ने बढ़ते मामलों के बीच स्कूलो को बंद करने की बात नहीं कही है. डॉक्टर्स भी ये मानते हैं कि दो साल से स्कूल बंद थे., अब फिर उन्हें बंद करने से कोई फायदा नहीं है.
वैसे दिल्ली में कोरोना संकट के बीच अस्पतालों को अलर्ट मोड पर कर दिया गया है. बेड बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है और टीकाकरण अभियान में भी तेजी लाई जा रही है. खबर है कि अस्पतालों में 65 हजार अतिरिक्त बेड बढ़ाने पर जोर दिया गया है. वैक्सीन की बूस्टर डोज भी सरकारी अस्पतालों में फ्री में देने की तैयारी है.
अभी इस समय दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मिजोरम जैसे राज्यों में कोरोना मामले बढ़ने लगे हैं. इस ट्रेंड पर BHU की रिपोर्ट ने बड़ी बात कही है. उस रिपोर्ट के मुताबिक 30% लोगों में हाइब्रिड इम्यूनिटी खत्म हो चुकी है जो आगे चलकर 70% तक खत्म हो जाएगी. वहीं कोरोना की नई लहर को लेकर भी रिपोर्ट में विस्तृत जानकारी दी गई है. रिपोर्ट के मुताबिक चौथी लहर घातक या फिर ज्यादा बड़ी नहीं होने वाली है.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







