
Delhi: 'मुंडका अग्निकांड के लिए BJP जिम्मेदार...', AAP नेता ने फोटो शेयर कर किया बड़ा दावा
AajTak
AAP नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि दिल्ली के मुंडका की जिस बिल्डिंग में आग लगी, वो मनीष लाकड़ा की है. मनीष की एक फोटो शेयर की, इसमें वह MCD के पूर्व मेयर मास्टर आजाद की गाड़ी ड्राइव कर रहा है.
दिल्ली के मुंडका में आग की घटना पर राजनीति भी गरमाने लगी है. आम आदमी पार्टी के MCD इंचार्ज दुर्गेश पाठक ने बड़ा दावा किया है. दुर्गेश ने कहा है कि बिल्डिंग का मालिक मनीष लकड़ा का बीजेपी से कनेक्शन है. पाठक ने मनीष लाकड़ा का बीजेपी नेता के साथ फोटो भी शेयर किया है.
दुर्गेश ने जो फोटो शेयर की है, उसमें उन्होंने दावा किया है कार चला रहा शख्स मनीष है. उसकी कार में नॉर्थ MCD के पूर्व मेयर और बीजेपी नेता मास्टर आजाद सिंह बैठे हैं. आप नेता दुर्गेश पाठक ने आरोप लगाया है कि मनीष लाकड़ा बीजेपी के संरक्षण में मुंडका में अपनी फैक्ट्री 'अवैध रूप से' चला रहा था. पाठक ने मुंडका अग्निकांड के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है.
मुंडका की जिस ईमारत में आग लगी वो मनीष लाकड़ा जी की बिल्डिंग है मनीष लाकड़ा जी MCD के पूर्व मेयर मास्टर आज़ाद जी की गाड़ी ड्राइव कर हैं । मनीष लाकड़ा जी भाजपा के सहयोग से ही मुंडका में गैरकानूनी तरीके से फैक्ट्री चला रहे थे। सभी मौतों के लिए भाजपा सीधे तौर पर जिम्मेदार है। pic.twitter.com/jYz93XW1xf
बता दें कि पश्चिमी दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार शाम कमर्शियल बिल्डिंग में आग लग गई थी. हादसे में 27 लोगों की जान चली गई, जबकि इतने ही लोग अभी भी लापता हैं. मरने वालों में अब तक 8 लोगों की पहचान हो सकी है. मामले में पुलिस ने बिल्डिंग के मालिक मनीष लाकड़ा, सुशीला लाकड़ा, सुनीता लाकड़ा के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है. इसके अलावा, फैक्ट्री के मालिक वरुण गोयल और हरीश गोयल पर केस दर्ज किया है. पुलिस ने वरुण, हरीश और मनीष लाकड़ा को गिरफ्तार कर लिया है. अग्निकांड वरुण-हरीश गोयल के पिता अमरनाथ की भी मौत हो गई है.
पुलिस का कहना है कि बिल्डिंग में निकलने का एक ही रास्ता था. कंपनी में 100 से ज्यादा लोग काम कर रहे थे. सुरक्षा का कोई उपाय नहीं किया गया था. फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए थे. टीम को यहां बॉडी के अवशेष मिले थे. यहां कलेक्ट किया गया है. अफसरों का कहना है कि डीएनए टेस्ट के बाद ही पहचान हो सकेगी.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







