
Delhi: 'बेघर' हुए 91 साल के पद्मश्री मायाधर राउत, 12 कलाकारों के पास आशियाना बचाने का आखिरी मौका
AajTak
Padma Awardee Mayadhar Raut Eviction: पद्मश्री सम्मान प्राप्त कलाकार मायाधर राउत से उनका सरकारी घर खाली करा लिया गया है. मंगलवार को उनके घर पहुंचे अधिकारियों ने उनका सामान घर के बाहर कर दिया. 12 और कलाकारों के घर जल्द खाली कराए जाने हैं.
Padma Awardee Mayadhar Raut Eviction: दक्षिण दिल्ली के खेलगांव में रह रहे 91 वर्षीय उड़िया (ओडिसी) नर्तक और पद्मश्री सम्मान से सम्मानित गुरु मायाधर राउत के सरकारी बंगले को खाली करा लिया गया. मंगलवार को उनके घर पहुंचे अधिकारियों ने उनका सामान उठाकर घर से बाहर कर दिया. राउत ने घर खाली कराने आए अधिकारियों पर पर्याप्त समय ना देने का आरोप लगाया है तो वहीं सरकार ने भी इस आरोप पर सफाई दी है. बता दें कि आने वाले दिनों में 12 अन्य कलाकारों के बंगले भी खाली कराए जाने हैं. इन कालाकारों के पास हाईकोर्ट से रियायत पाने का बुधवार को आखिरी मौका है. बुधवार को 10.30 बजे इस मामले में सुनवाई होगी. हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की पीठ के सामने सरकार अपना पक्ष रखेगी कि आखिर घर खाली कराना क्यों जरूरी है.
आजतक से बात करते हुए गुरु मायाधर राउत की बेटी मधुमिता ने कहा कि इस कार्रवाई के पहले उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई. अधिकारी अचानक आए और शाम 5 बजे तक घर खाली करने को कहा. उन्होंने कहा कि घर खाली करने के लिए कम से कम 24 घंटे या एक हफ्ते का नोटिस देना चाहिए था. उन्होंने कहा कि हम कलाकार हैं, हमारे पास दूसरे घर नहीं हैं, जहां हम तुरंत जा सकें.
मधुमिता ने आगे कहा कि इन कलाकारों में से कई ने उच्च पुरस्कार प्राप्त किए हैं. कई पद्म पुरस्कार विजेता हैं. क्या इन कलाकारों का इतना ही सम्मान किया जाता है? इस कार्रवाई पर 91 साल के कलाकार मायाधर राउत ने भी दुख जताया. उन्होंने कहा जीवन के अंतिम चरण में उन्हें क्यों बेदखल किया जा रहा है. राउत ने कहा कि अधिकारी अंदर आए और चीजों को बाहर फेंकना शुरू कर दिया. अगर उन्होंने हमें नोटिस दिया होता तो हम खुद ही घर खाली कर देते.
वहीं, सरकार का कहना है कि 2008 में आवंटन नीति में बदलाव किया गया, जिसके बाद आवंटन खत्म हो गया है. सरकार का यह भी कहना है कि कई सालों से कलाकारों ने बकाया लाइसेंस शुल्क भी नहीं जमा किया है. बता दें कि जिन 12 कलाकारों का घर और खाली कराया जाना है, उनकी उम्र 70 साल से ज्यादा है. वहीं, जिन मायाधर राउत का घर खाली करा लिया गया, वे 91 साल के हैं.
इस मामले में सरकार और दिल्ली हाई कोर्ट का कहना है कि कलाकार आवंटन अवधि के बाद भी सरकारी आवास पर कब्जा नहीं रख सकते हैं. मौके पर मौजूद MOUD अधिकारी ने बताया कि इस साल जनवरी में ही बेदखली के आदेश पारित हो गए थे. बंगले में रह रहे लोगों की जिम्मेदारी थी कि वे परिसर खाली कर दें. अधिकारी ने कहा कि वे आदेश का पालन कर रहे हैं. राउत के शिष्य मुदित ने बेदखली की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि कई राजनेता सरकारी बंगलों में रुके हुए हैं. झुग्गी और अवैध अतिक्रमण हो रहे हैं, लेकिन वरिष्ठ कलाकारों को कोई मदद नहीं दी जाती है.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







