
Delhi: बढ़ती गर्मी तोड़ेगी बिजली खपत के सारे रिकॉर्ड, 8000 मेगावॉट के पार जा सकती है बिजली की डिमांड
AajTak
मार्च में ही मई-जून वाली गर्मी पड़ने लगी है. इस भारी तपिश के चलते एसी, कूलर, फ्रिज इत्यादि का इस्तेमाल बढ़ेगा और बिजली खपत भी पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी. अनुमान है कि बिजली की पीक डिमांड 8000 मेगावॉट के पार जा सकती है.
दिल्ली में बिजली कंपनियों ने अनुमान जताया है कि मार्च में ही मई-जून वाली गर्मी बिजली खपत के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी. बिजली की पीक डिमांड 8000 मेगावॉट के पार जा सकती है. पिछले साल शहर में पीक डिमांड 7323 मेगावॉट थी.
पिछले साल गर्मियों में बीआरपीएल क्षेत्र में बिजली की मांग 3118 मेगावॉट थी, जो इस साल 3500 मेगावॉट पहुंच सकती है. बीवाईपीएल इलाके में पिछले साल बिजली की पीक डिमांड 1656 मेगावॉट पहुंची थी, जो इस बार गर्मियों में 1800 मेगावॉट तक जा सकती है. BSES ने कहा कि बढ़ती डिमांड को देखते हुए बिजली की पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है, ताकि आने वाली गर्मियों में दक्षिण, पश्चिम, मध्य और पूर्वी दिल्ली के 1.80 करोड़ निवासियों को पूरी बिजली मिले. लंबी अवधि के समझौतों के तहत केंद और राज्यों के पावर प्लांटों से मिलने वाली बिजली के अलावा, बीएसईएस को पावर बैंकिंग सिस्टम से भी 690 मेगावॉट बिजली मिलेगी. पावर बैंकिंग के तहत, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, सिक्किम, गोवा, अरूणाचल प्रदेश और तमिलनाडु से बीएसईएस को बिजली मिलेगी. बीएसईएस के पास हरित ऊर्जा भी है. भारतीय सौर ऊर्जा निगम लिमिटेड (सेकी) की 600 मेगावॉट सौर ऊर्जा के अलावा, 300 मेगावॉट पवन ऊर्जा और कचरे से बनी 31 मेगावॉट बिजली बीएसईएस के पास उपलब्ध है. वहीं, घरों की छतों पर लगे रूफटॉप सोलर प्लांटों से मिलने वाली 126 मेगावॉट सौर ऊर्जा भी मौजूद है. सेकी की ओर से ही 210 मेगावॉट अतिरिक्त सौर ऊर्जा और 150 मेगावॉट अतिरिक्त पवन ऊर्जा भी बीएसईएस को मिलने लगेगी. बिजली की मांग का लगभग सटीक अनुमान लगाने के अत्याधुनिक तकनीकों के साथ ही मौसम का अनुमान लगाने वाली तकनीक भी शामिल है. लोड का लगभग सटीक अनुमान लगाने में तापमान, बारिश, बादल, हवा की गति, हवा की दिशा और उमस आदि की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. बीएसईएस एडवांस्ड स्टैटिस्टिकल फोरकास्टिंग मॉडल्स, अत्याधुनिक वेदर फोरकास्टिंग सोल्यूशंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का इस्तेमाल कर रही है. इसमें आईएमडी-पॉस्को द्वारा उपलब्ध कराई गई विशेषज्ञता का भी उपयोग किया जा रहा है. बिजली की मांग का बेहतर अनुमान लगा पाने की क्षमता, उपभोक्ताओं को विश्वसनीय बिजली आपूर्ति में काफी मददगार साबित होती है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







