Delhi: फ्लाईओवर के नीचे सड़ी-गली हालत में मिली विदेशी नागरिक की लाश, इलाके में हड़कंप
AajTak
दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में एक विदेशी नागरिक की लाश सड़ी गली हालत में मिली है. बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस का जवान पेट्रोलिंग कर रहा था, उसी दौरान उसे फ्लाईओवर के नीचे लाश दिखी. लाश के पास से पहचार पत्र भी मिला है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में विदेशी नागरिक की सड़ी गली हालत में लाश मिली है. दरअसल, पेट्रोलिंग के समय दिल्ली पुलिस के जवान ने लाश पड़ी देखी थी, इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. इसी के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार, दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में फ्लाईओवर के नीचे लाश पड़ी होने की जानकारी मिली थी. सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन की. पुलिस ने देखा तो पता चला कि लाश किसी विदेशी नागरिक की है और सड़ी गली हालत में है.
डीसीपी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस का जवान पेट्रोलिंग कर रहा था, उसी दौरान उसने लाश देखी. लाश के पास से एक पहचान पत्र भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मृतक मॉरीशस का रहने वाला है. उसकी उम्र 50-60 के आसपास लग रही है. फिलहाल पुलिस टीम इस बात की जांच कर रही है कि उसकी मौत कैसे हुई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
बीते दिनों भी तीन विदेशी नागरिकों की मिली थीं लाशें
बता दें कि बीते दिनों तीन रूसी नागरिकों की लाश मिली थी. ये तीनों लाशें ओडिशा में मिली थीं. पहली दो लाशें एक होटल में थीं, जबकि तीसरी लाश पानी के जहाज से बरामद हुई थी.
पहली मौत होटल के कमरे के अंदर हुई. पुलिस ने कहा कि मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई. इसके दो दिन बाद होटल के बराबर वाली अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई. इसके मामले में कहा गया कि मरने वाले ने खुदकुशी के लिए तीसरी मंजिल से छलांग लगा ली.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.