
Delhi: पैसा डबल करने का झांसा देकर लोगों को ठगता था MBA ग्रेजुएट, ऐसे खुली पोल
AajTak
Delhi News: दिल्ली पुलिस ने एक एमबीए ग्रेजुएट को अरेस्ट किया है, वह रकम को दोगुना करने का झांसा देकर लोगों को ठगता था. पकड़ा गया युवक हरियाणा के सिरसा का रहने वाला है.
Delhi News: दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे एमबीए ग्रेजुएट को अरेस्ट किया है, जो लोगों को बेहद कम वक्त में रकम दोगुनी करने का लालच देकर उनको ठगा करता था. पुलिस के मुताबिक पकड़ में आया आरोपी ना सिर्फ एमबीए ग्रेजुएट है, बल्कि वह एक सिंगर भी है. आरोपी का नाम रजत अग्रवाल है. 25 साल का रजत अग्रवाल हरियाणा के सिरसा का रहने वाला है. उसने सिरसा के ही एक इंस्टिट्यूट से साल 2021 में मार्केटिंग और फाइनेंस में एमबीए किया था. बाहरी दिल्ली के साइबर थाने में एक महिला ने शिकायत दी कि इंस्टाग्राम पर एक आईडी से उसे ये मैसेज मिला कि वह बेहद कम वक्त में उनकी रकम को दुगना कर देगा. महिला ने पुलिस को बताया कि उसने कुछ इस तरीके से उन्हें अपने झांसे में लिया कि उन्होंने तीन किस्तों में एक लाख 70 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए. महिला का कहना है कि एक लाख 70 हजार लेने के बाद जब आरोपी ने उनसे टैक्स के नाम पर फिर से एक लाख 12 हजार रुपये और मांगे तब उनको इस पर शक हुआ. और फिर उन्होंने उससे अपने पैसे वापस मांगे तो फिर उसने सारे कांटेक्ट तोड़ दिए. इसके बाद महिला साइबर थाने में पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई. दिल्ली पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस के जरिए यह पता लगाया कि यह सभी अकाउंट रजत अग्रवाल नाम के एक शख्स ने बनाए हैं और वह हरियाणा के सिरसा में मौजूद है. इसके बाद दिल्ली पुलिस की एक टीम ने सिरसा हरियाणा से रजत अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी रजत ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उसके साथ ऑनलाइन 5 हजार रुपयों की ठगी हुई थी. किसी ने उससे कहा था कि वह सोशल मीडिया के उसके अकाउंट को वेरीफाई करा देगा और बदले में उसने 5 हजार रुपये ठग लिए. इसके बाद रजत अग्रवाल ने फेक आईडी बनाई और वह ऐसे लोगों को फॉलो करने लगा जो बेहद कम टाइम पर रकम को डबल करने का झांसा देते थे. रजत ने खुद ही लोगों को ठगना शुरू कर दिया. कुछ लोगों से वह डायरेक्ट पैसे ट्रांसफर करवाता था जबकि कुछ से वह गिफ्ट कार्ड मांगता था. पुलिस ने आरोपी रजत अग्रवाल के पास से वह मोबाइल फोन बरामद कर लिया है जिससे वह फेक आईडी हैंडल चलाता था. इसके अलावा उसके पास से करीब 15 लाख रुपये के ई-गिफ्ट कार्ड और ई-गिफ्ट बाउचर बरामद किए हैं.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








