
Delhi: कोरोना से अधर में भविष्य, प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट बोले- सरकारी नौकरी में 2 मौके दिए जाएं
AajTak
Delhi News: दिल्ली में छात्र कई दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं. उनका कहना है कि कोरोना के चलते वह सरकारी नौकरी में प्रयास नहीं कर पाए. ऐसे में सरकार से मांग है कि उन्हें 2 मौके और दिए जाएं.
Delhi News: कोरोना का प्रकोप भले ही कम हो गया हो, लेकिन इसका असर देश के युवाओं के भविष्य पर पड़ता नज़र आ रहा है. दिल्ली के मुखर्जी नगर में पिछले 20 दिन से सैकड़ों छात्र कॉम्पेनसेंट्री अटैम्प्ट फ़ॉर ऑल की मांग कर रहे है. छात्र लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि कुछ भूख हड़ताल पर बैठे हैं. आंदोनल कर रहे छात्रों की केंद्र सरकार से मांग है कि उन्हें परीक्षा देने के लिए 2 मौके दिए जाएं.
छात्रों की मांग ना केवल कॉम्पेनसट्री एटेम्पट की है, बल्कि 2 साल उम्र में छूट दिए जाने की भी मांग कर रहे हैं. स्टूडेंट UPSC, SSC, Army, Air Force, Navy में छूट देने की मांग कर रहे हैं. 20 दिन से मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है. उनका कहना है कि 2020 से कोरोना की वजह से हज़ारों छात्र हर साल होने वाली केंद्र सरकार की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में हिस्सा नहीं ले सके. कुछ छात्र ऐसे थे, जो उम्र के क्राइटेरिया में अनफिट हो गए. कुछ छात्र ऐसे भी थे जो परीक्षा दे भी नही पाए.
प्रदर्शन कर रहे छात्र सोहन ने बताया कि साल 2020 में हमने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. तब सुप्रीम कोर्ट ने आश्वासन दिया था कि हम इस मामले को संबंधित एजेंसी को भेज रहे हैं. इस मामले को 4-5 महीने तक लटकाया गया. फिर 2021 में कोर्ट ने मामले को खारिज कर दिया. साथ ही कहा कि इसमें केंद्र सरकार फैसला लेगी. तभी से ये स्टूडेंट आंदोलन कर रहे हैं.
हरियाण की बबिता 10 साल से यूपीएससी की तैयारी कर रही हैं. 2020 में होने वाली परीक्षा का उनका आखिरी मौका था, लेकिन 2020 में कोरोना के चलते उनकी पढ़ाई ठीक से नहीं हो पाई. अब बबिता को उनका भविष्य अंधेरे में नज़र आ रहा है. बबिता और उनके जैसे हजारों स्टूडेंट सरकार से मांग कर रहे हैं कि उन्हें और मौका दिया जाए.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







