
Deadpool & Wolverine Review: खून-खराबे, जोक्स और दमदार कैमियो से भरी है 'डेडपूल एंड वुल्वरीन', निकलेंगी चीखें
AajTak
डेडपूल के डार्क और मजाकिया अंदाज को तो कई दर्शक पसंद करते हैं. लेकिन 90s के बच्चे जानते हैं कि वुल्वरीन कितना गजब का कैरेक्टर है. अगर आप भी 'डेडपूल एंड वुल्वरीन' देखने जा रहे हैं, तो पहले ये रिव्यू पढ़ लीजिए. ये एकदम स्पॉइलर फ्री रिव्यू है.
दुनियाभर में पिछले कई महीनों से जिस फिल्म के चर्चे हो रहे थे वो आखिरकार रिलीज हो गई है. ये कोई और नहीं बल्कि मार्वल की नई फिल्म 'डेडपूल एंड वुल्वरीन' है. जब से इस फिल्म का ऐलान हुआ था तभी से मार्वल और खासकर X-Men के फैंस को इसका इंतजार था. वजह थे वुल्वरीन. डेडपूल के डार्क और मजाकिया अंदाज को तो कई दर्शक पसंद करते हैं. लेकिन 90s के बच्चे जानते हैं कि वुल्वरीन कितना गजब का कैरेक्टर है. अपने फेवरेट X-Man को देखने के लिए फैंस बेताब थे. अब ये लंबा इंतजार खत्म हो गया है. अगर आप भी 'डेडपूल एंड वुल्वरीन' देखने जा रहे हैं, तो पहले ये रिव्यू पढ़ लीजिए.
स्क्रीन पर कोई भी तस्वीर आने से पहले अलग आपको किसी की मजेदार आवाज में पंचलाइन सुनाई दे जाए, तो समझ जाइए कि डेडपूल आ गया है. अपने मजाकिया अंदाज, कभी न मरने वाले शरीर और बड़बोले मुंह के साथ डेडपूल सिनेमाघरों में वापस आ गया है और एक्टर रायन रेनोल्ड्स इसे हर बार इतने बढ़िया अंदाज में कैसे निभाते हैं, इसपर स्टडी होनी चाहिए. फिल्म की शुरुआत होती है डेडपूल के वुल्वरीन को ढूंढने से, या फिर बोला जाए दुनिया को अलविदा कह चुके वुल्वरीन की लाश को ढूंढने से. ऐसा वो क्यों कर रहा है इसका जवाब आपको वेड विल्सन उर्फ डेडपूल ही दे सकता है.
'डेडपूल 2' में अपनी गर्लफ्रेंड को लगभग खो देने के बाद वेड विल्सन की जिंदगी एकदम बदल गई है. वो लंबे वक्त से अपने सुपरहीरो अवतार में नहीं आया है. न ही अपनी जिंदगी और नौकरी से खास खुश है. लेकिन फिर उसकी जिंदगी में ऐसा मोड़ आता है, जिसके लिए उसे वुल्वरीन की जरूरत है. और फिर शुरू होता है वो खेल जिसकी उम्मीद न आपने, न मैंने, न किसी और ने की थी. डेडपूल और वुल्वरीन मिलकर इस फिल्म में जो धमाल मचाने वाले हैं, वो हर किसी की सोच से एकदम बाहर है और इसी बात में फिल्म का सारा मजा है. इसके आगे कुछ भी बोला तो जबरदस्त स्पॉइलर की बारिश हो जाएगी.
रायन रेनोल्ड्स का जवाब नहीं
मार्वल अपनी फिल्मों में फैंस को सरप्राइज देने के लिए जाना जाता है और 'डेडपूल एंड वुल्वरीन' में आपको इतने धमाकेदार सरप्राइज मिलने वाले हैं कि एक्साइटमेंट में आपकी चीखें ही निकल जाएंगी. पिक्चर की शुरुआत इतने मजेदार तरीके से होती है मजा ही आ जाता है. ओपनिंग क्रेडिट्स को रोल करने का अंदाज इस फिल्म में अभी तक का मार्वल बेस्ट रहा है. डेडपूल के एक्शन के अलावा उसके डांस मूव्स भी किलर हैं.
रायन रेनोल्ड्स की अपने वेड विल्सन और डेडपूल के किरदार पर इतनी बढ़िया पकड़ है कि उनके आगे किसी को भी देखना या किसी पर ध्यान देना मुश्किल हो जाता है. डेडपूल की मस्ती, उसकी उल्टी-सीधी बातें, उसका बड़बोलापन, उसकी अटपटी हरकतें और उसका खूब-खराबा और तबाही मचाना रेनोल्ड्स के अलावा कोई और नहीं कर सकता. इस फिल्म में आपको रायन रेनोल्ड्स खूब हंसाते हैं और इम्प्रेस भी करते हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












