
Dance Deewane 3: कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस देख दलेर मेहंदी हुए इमोशनल, मीका सिंह ने संभाला
AajTak
शो में कई कंटेस्टेंट्स शानदार डांस करेंगे और उनका यह परफॉर्मेंस मीका और दलेर मेहंदी को काफी पसंद भी आएगा. एक परफॉर्मेंस के दौरान दलेर मेहंदी रोते हुए भी दिखाई देंगे. शो का प्रोमो जारी करते हुए कलर्स टीवी ने कैप्शन लिखा कि दलेर मेहंदी और मीका सिंह पाजी के साथ कुछ हंसा देने वाले, कुछ इमोशनल, कुछ तो मस्ती भरे पल बचपन के फिर करेंगे हम याद.
डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने 3' काफी लोकप्रिय शो है. कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले इस शो की अलग-अलग थीम होती है. इस बार आने वाले शो में मीका सिंह और दलेर मेहंदी बतौर गेस्ट शामिल होने वाले हैं. दर्शकों के लिए यह शो काफी शानदार रहने वाला है. इसकी कुछ झलकियां प्रोमो में दिखाई गई हैं.
मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












