
Da-Bangg Tour: 'मुझे Salman Khan सर से मिलना है' रोते हुए फैन ने लगाई एक्टर से मिलने की गुहार
AajTak
सलमान खान के दबंग टूर से एक वीडियो वायरल हो रहा है. शो के दौरान सलमान की एक फीमेल फैन उनसे मिलने की गुहार लगाती नजर आईं. फैन ने रोते हुए सलमान खान से मिलने की रिक्वेस्ट की है.
सलमान खान की फैन फॉलोइंग दुनियाभर में है. हाल ही में एक्टर ने दुबई में आयोजित दबंग टूर (Da Bangg Tour) में शिरकत की, जहां शो के दौरान एक फैन की हरकत ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. शो के बीच सलमान की एक फीमेल फैन एक्टर से मिलने के लिए रो पड़ी. वह चीख चीखकर रोती नजर आईं जिसके बाद होस्ट मनीष पॉल ने उन्हें सलमान से मिलवाने की बात कह अपनी सीट पर जाने को कहा.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












