
Cyclone Asani: अंडमान-निकोबार में तूफान का अलर्ट, इन इलाकों में चक्रवात 'आसनी' का खतरा
AajTak
Asani Cyclone: चक्रवात के तूफान में तब्दील होने के मद्देनजर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में प्रशासन ने मछुआरों के लिए एडवायजरी जारी करते हुए 22 मार्च तक समुद्र के पास न जाने की सलाह दी है.
Cyclone Asani Updates: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवात आसनी (Cyclone Asani) के अगले 12 घंटे में तूफान में बदलने के आसार हैं. इस चक्रवाती तूफान के प्रभाव से अंडमान निकोबार में भारी बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, Asani Cyclone के असर से अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में रविवार से ही बारिश होने के साथ तेज हवाओं का सिलसिला जारी है.
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व में, कार निकोबार से लगभग 320 किमी उत्तर-पूर्व में और पोर्ट ब्लेयर के 110 किमी दक्षिण-पूर्व में दबाव बन रहा है, जिसके अगले 12 घंटों में और गहरा होकर तूफान में बदलने की आशंका है.
Depression over north Andaman Sea and adjoining southeast BoB , about 110 km ENE of Port Blair, 320 km NNE of Car Nicobar .To intensify further into a cyclonic storm in next 12 hrs. To move nearly northwards along & off Andaman towards Myanmar coast in next 48 hrs. pic.twitter.com/5gdlkCX0Uc
IMD के अनुसार, दक्षिणपूर्व और दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बना डिप्रेशन उत्तर की ओर बढ़ गया है. जो आज, मंगलवार यानी 21 मार्च की शाम तक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा. इस क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
IMD के अनुसार, यह चक्रवात अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की ओर बढ़ेगा और 22 मार्च को बांग्लादेश-उत्तरी म्यांमार के तटों पर पहुंचेगा. मौसम विभाग ने द्वीप के अधिकतर स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना जताई है.जबकि कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.
मछुआरों को समुद्र में न जाने का अलर्ट साल के पहले चक्रवाती तूफान के तेजी से द्वीप समूह की तरफ बढ़ने के मद्देनजर मछुआरों को समुद्र तट से दूर रहने के लिए कहा गया है. तूफान को लेकर मौसम विभाग के अलर्ट के बाद स्थानीय प्रशासन ने चेतावनी जारी की है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







