
Cycling का लुत्फ़ उठाते दिखे Akshay Kumar, Maldives में मना रहे छुट्टियां
AajTak
नया साल करीब है और इस बीच करीब-करीब सभी सितारे विदेश में छुट्टियां मनाने को निकल पड़े हैं. नए साल पर अक्षय कुमार भी अपनी छुट्टियों का मजा लेते नजर आए. बता दें एक्टर अक्षय कुमार भी मालदीव में अपनी छुट्टियां मना रहे हैं. इस बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो भी शेयर किया है. इस वीडियो में वो मालदीव में साइकिलिंग करते दिख रहे हैं. लोगों को अक्षय का ये कूल अंदाज काफी पसंद आ रहा है. अक्षय कुमार फिलहाल कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं और इसी बीच उन्होंने अपने आप को ये ब्रेक दिया है. आप भी देखें अक्षय कुमार की ये ख़ास वीडियो.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












