
CWC Meeting: कांग्रेस में हार पर मैराथन मंथन, राहुल गांधी बोले-हम पुराने तरीके से लड़ रहे चुनाव
AajTak
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलने के बाद रविवार को कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक हुई. इसमें चुनावी हार के कारणों पर मंथन किया गया. साथ ही आगामी चुनाव में कांग्रेस संगठन को और ज्यादा मजबूत करने पर सहमति बनी. साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि हमें सभी राज्यों के लिए अलग-अलग रणनीति बनानी होगी.
Congress Working committee Meeting: हाल ही में 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम सामने आ गए हैं. इसमें कांग्रेस को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है. जहां पंजाब में कांग्रेस ने सत्ता गंवा दी, वहीं गोवा में पिछला रिकॉर्ड भी नहीं दोहरा सकी तो उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में तो बेहद निराशाजनक प्रदर्शन रहा. इसके बाद पार्टी ने मंथन करने के लिए बीते दिन यानी रविवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग की. 5 घंटे तक कांग्रेस के दिग्गजों ने बैठक में मंथन किया. बैठक में तय हुआ है कि पार्टी सोनिया गांधी के नेतृत्व में ही आगे बढ़ेगी.
राहुल बोले-हमारा उद्देश्य साफ होना चाहिए राहुल गांधी ने बैठक में कहा कि ये बात स्पष्ट होनी चाहिए कि हमारा उद्देश्य क्या है और हम लोगों तक क्या पहुंचाएंगे. हमें अलग-अलग राज्यों के लिए अलग-अलग रणनीति बनाने की जरूरत है.
उन्होंने कहा कि भाजपा निहित स्वार्थों के लिए चुनाव लड़ रही है. हम पारंपरिक तरीके से लड़ रहे हैं. हमें उम्मीदवार/व्यक्तियों के रूप में नहीं, एक पार्टी के रूप में लड़ना चाहिए. हम कांग्रेस पार्टी के रूप में महात्मा गांधी, नेहरू, पटेल के सिद्धांतों का पालन करते हैं और हम पूरे देश के लिए लड़ते हैं जबकि कुछ राजनीतिक दल अपने विशिष्ट लक्ष्यों के लिए लड़ रहे हैं.
समान विचारधारा वाले दलों को ढूंढना होगा सूत्रों के अनुसार, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कांग्रेस को संभावित गठबंधन सहयोगियों का पता लगाना चाहिए और गठबंधन की रणनीति तय करनी चाहिए. एक अन्य वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक ने कहा कि पार्टी को स्पष्ट रूप से समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों को ढूंढना चाहिए और उन तक पहुंचना चाहिए.
AAP-TMC ने काटे वोट गोवा में क्या गलत हुआ, इस बारे में पूछे जाने पर गोवा के AICC प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने कहा कि टीएमसी ने हमारे वोट काटे. साथ ही AAP ने भी यही काम किया. एआईसीसी त्रिपुरा प्रभारी डॉ अजय कुमार ने आजतक से बात करते हुए कहा कि यह एक चुनौती है लेकिन चाहे AAP हो या टीएमसी. ये बीजेपी की बी टीम हैं. जब इनके राज्यों में चुनाव होते हैं, तो केवल भाजपा के खिलाफ बोलते हैं. सिर्फ राहुल गांधी ही बीजेपी के खिलाफ बोलते हैं.
EVM पर भी उठा बैठक में मुद्दा

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







