
CuttPutllli Review: डरावनी, सस्पेंस और थ्रिल से भरी है अक्षय कुमार की फिल्म, सरगुन मेहता छाईं
AajTak
CuttPutllli Review: अक्षय कुमार की फिल्म कठपुतली रिलीज हो चुकी है. डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आई इस फिल्म में अक्षय ने अर्जन सेठी नाम के पुलिसवाले का रोल निभाया है. अर्जन एक सीरियल किलर की तलाश कर रहा है, जो कसौली में यंग लड़कियों को किडनैप कर मारता है. पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म में क्या है खास, जानें हमारे रिव्यू में.
हम सभी ने अपनी जिंदगी में एक ना एक सीरियल किलर की कहानी तो जरूर सुनी है. सीरियल किलर क्या होता है? एक खतरनाक साइकोपैथ, जो लोगों को टॉर्चर करने और उनकी हत्या करना पसंद करता है. अक्षय कुमार की नई फिल्म कठपुतली भी एक ऐसे ही साइकोपैथ सीरियल किलर की कहानी है.
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की शुरुआत हिमाचल प्रदेश के परवानो से होती है. जो जॉगिंग करते लोगों को एक टीनएज लड़की की लाश प्लास्टिक में लिपटी मिलती है. लड़के के चेहरे की हालत इतनी बुरी है कि देखते ही आपका दिल दहल जाए. इसके बाद हमारी मुलाकात होती है अर्जन सेठी (अक्षय कुमार) से जो डायरेक्टर बनने का ख्वाब देखता है.
अर्जन को क्राइम और सीरियल किलर्स की कहानियों में दिलचस्पी है. ऐसे में उसने पिछले सात सालों से रिसर्च कर एक मर्डर मिस्ट्री से जुड़ी कहानी तैयार की है. अर्जन चाहता है कि उसे कोई प्रोड्यूसर मिले, जो उसकी कहानी को पर्दे पर उतारने में उसकी मदद करे. लेकिन हालातों के आगे मजबूर अर्जन सेठी को अपने इस फिल्मी ख्वाब को पीछे छोड़ पुलिस की वर्दी पहननी पड़ती है.
अपने जीजा (चंद्रचूर सिंह) की सिफारिश से अर्जन को कसौली में सब इंस्पेक्टर की नौकरी मिल जाती है. इस दौरान यंग बच्चियों को कोई किडनैप कर टॉर्चर करने और मारने में लगा हुआ है. ऐसे में अर्जन सेठी अपने अंदर के शेरलॉक होम्स को जगाता है और अपनी सीनियर एसएचओ (सरगुन मेहता) से कहता है कि ये किसी सीरियल किलर का काम लगता है. जैसे-जैसे और लड़कियों की लाशें मिलती हैं, तो अर्जन खुद किलर की तलाश में जुट जाता है.
परफॉरमेंस

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












