
Cruise Drug Party Case: मेस का खाना खाया, घर से आए कपड़े, NCB की कस्टडी में ऐसे बीते आर्यन खान के 72 घंटे
AajTak
रिपोर्ट है कि आर्यन कस्टडी बढ़ने से परेशान जरूर हैं. लेकिन इस दौरान उन्होंने एनसीबी की जांच में सहयोग दिखाया है. वे एनसीबी के सवालों का जवाब दे रहे हैं. एनसीबी सूत्रों की माने तो आर्यन खान को एनसीबी के मेस का बना हुआ खाना खाने के लिए दिया जा रहा है.
करीब 72 घंटे या सरल शब्दों में कहें तो शनिवार देर रात से शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान एनसीबी की कस्टडी में है. अब दोबारा 3 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मिल जाने के बाद आर्यन से एनसीबी के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं. कोर्ट का यह फैसला आर्यन के लिए मुसीबत के फरमान बराबर है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












