
CrPC Section 54: गिरफ्तार आरोपी का मेडिकल टेस्ट करेगा चिकित्सा अधिकारी, यही बताती है ये धारा
AajTak
सीआरपीसी (CrPC) की धारा 54 (Section 54) में “गिरफ्तार व्यक्ति (arrested person) की चिकित्सा अधिकारी (medical officer) द्वारा परीक्षा“ किए जाने के प्रावधान (provisions) के बारे में बताया गया है. तो चलिए जानते हैं कि सीआरपीसी की धारा 54 क्या कहती है?
Code of Criminal Procedure: दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) की धाराओं (Sections) में अदालत (Court) और पुलिस (Police) के काम करने की प्रक्रिया(Process) के बारे में जानकारी (information) मिलती है. इसी प्रकार से सीआरपीसी (CrPC) की धारा 54 (Section 54) में “गिरफ्तार व्यक्ति (arrested person) की चिकित्सा अधिकारी (medical officer) द्वारा परीक्षा“ किए जाने के प्रावधान (provisions) के बारे में बताया गया है. तो चलिए जानते हैं कि सीआरपीसी की धारा 54 क्या कहती है?
सीआरपीसी की धारा 54 (CrPC Section 54) दंड प्रक्रिया संहिता (Code of Criminal Procedure) की धारा 54 (Section 54) में गिरफ्तार (arrest) किए जा चुके व्यक्ति का मेडिकल संबंधित चिकित्सा अधिकारी (medical officer) से कराए जाने के प्रावधान शामिल हैं. CrPC की धारा 54 के अनुसार-
(1) जब कोई व्यक्ति गिरफ्तार (arrest) किया जाता है तब गिरफ्तार किए जाने के तुरंत पश्चात उसकी केंद्रीय सरकार या राज्य सरकार के सेवाधीन चिकित्सा अधिकारी और जहां चिकित्सा अधिकारी (medical officer) उपलब्ध नहीं हैं वहां रजिस्ट्रीकृत चिकित्सा व्यवसायी (Registered Medical Practitioner) द्वारा परीक्षा (Examination) की जाएगी. लेकिन जहां गिरफ्तार किया गया व्यक्ति महिला (woman) है, वहां उसके शरीर की परीक्षा केवल महिला चिकित्सा अधिकारी (female medical officer) कर सकती है और जहां महिला चिकित्सा अधिकारी उपलब्ध नहीं है, वहां परीक्षण का कार्य रजिस्ट्रीकृत महिला चिकित्सा व्यवसायी (Registered Female Medical Practitioner) द्वारा या उसके पर्यवेक्षणाधीन (under supervision) की जाएगा.
(2) गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की इस प्रकार परीक्षा करने वाला चिकित्सा अधिकारी (medical officer) रजिस्ट्रीकृत चिकित्सा व्यवसायी (Registered Medical Practitioner) परीक्षा का अभिलेख (record) तैयार करेगा जिसमें गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के शरीर पर किन्हीं क्षतियों (damages) या हिंसा (violence)के चिह्नों तथा अनुमानित समय का वर्णन (Description) करेगा जब ऐसी क्षति या चिह्न पहुंचाए गए होंगे.
(3) जहाँ उपधारा (1) के अधीन परीक्षा (Examination) की जाती है वहां ऐसी परीक्षा की रिपोर्ट (Report) की एक प्रति, यथास्थिति, चिकित्सा अधिकारी (medical officer) या रजिस्ट्रीकृत चिकित्सा व्यवसायी (Registered Medical Practitioner) द्वारा गिरफ्तार किए गए व्यक्ति या ऐसे गिरफ्तार किए गए व्यक्ति द्वारा नामनिर्दिष्ट (nominated) व्यक्ति को दी जाएगी.
इसे भी पढ़ें--- CrPC Section 53: इसी धारा के तहत किसी भी अभियुक्त का मेडिकल कराती है पुलिस

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








