
'CPIM पर मेरे बयान को लेकर भ्रम...', BJP-JDS गठबंधन से बढ़ा विवाद तो देवगौड़ा ने दी सफाई
AajTak
केरल के सीएम विजयन ने शुक्रवार (20 अक्टूबर) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ''मैं एचडी देवेगौड़ा के हालिया बयान से बिल्कुल चकित हूं. केवल यह धारणा कि मैं जेडीएस-बीजेपी गठबंधन को समर्थन देने के विचार पर भी विचार करूंगा, एक भ्रामक कल्पना से कम नहीं है. देवेगौड़ा जैसे अनुभवी राजनेता के लिए इस तरह के निराधार झूठ बोलना पूरी तरह से शर्मनाक है.
भारत के दक्षिणी राज्य केरल में राजनीतिक घमासान मचा हुआ है. पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा और केरल सीएम पी. विजयन आमने-सामने हैं. पूर्व प्रधान मंत्री एचडी देवेगौड़ा ने शुक्रवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर पलटवार किया. असल में एचडी देवेगौड़ा ने एक बयान में कहा था, ''केरल में हम सरकार का हिस्सा हैं और हमारे विधायक वहां मंत्री हैं. इन इकाइयों ने स्थिति को समझा, जिसने हमें बीजेपी के साथ जाने दिया और हमारे कदम का समर्थन किया.''
इसके बाद केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने जेडीएस सुप्रीमो एचडी देवेगौड़ा के उस बयान पर हैरानी जताई है कि केरल की वामपंथी सरकार के सीएम ने कर्नाटक में जेडीएस और बीजेपी के बीच संभावित गठबंधन का समर्थन किया था. असल में देवेगौड़ा ने गुरुवार (19 अक्टूबर) को इस संबंध में बयान दिया था. अगले दिन यानी शुक्रवार (20 अक्टूबर) को पिनराई विजयन ने पलटवार कर दिया.
क्या बोले थे पिनराई विजयन? केरल के सीएम विजयन ने शुक्रवार (20 अक्टूबर) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ''मैं एचडी देवेगौड़ा के हालिया बयान से बिल्कुल चकित हूं. केवल यह धारणा कि मैं जेडीएस-बीजेपी गठबंधन को समर्थन देने के विचार पर भी विचार करूंगा, एक भ्रामक कल्पना से कम नहीं है. देवेगौड़ा जैसे अनुभवी राजनेता के लिए इस तरह के निराधार झूठ बोलना पूरी तरह से शर्मनाक है. संघ परिवार के खिलाफ लड़ाई में सीपीआईएम एक अटूट और अडिग ताकत रही है. हमारे रुख में अस्पष्टता के लिए कोई जगह नहीं है."
देवगौड़ा ने किया पलटवार इस पर पलटवार करते हुए, देवेगौड़ा ने कहा, मैंने केवल इतना कहा कि केरल में मेरी पार्टी की यूनिट LDF सरकार के साथ मिलकर काम रही है, क्योंकि BJP के साथ हमारे गठबंधन के बाद मेरी पार्टी की कर्नाटक के बाहर इकाइयों के भीतर चीजें अनसुलझी हैं. काश, माकपा नेताओं ने अपने शब्दों को बेहतर तरीके से चुना होता या सफाई मांगी होती. पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा ने पार्टी की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष व अपने करीबी सहयोगी इब्राहिम को गुरुवार को पद से हटा दिया. उन्होंने भाजपा के साथ गठबंधन का विरोध कर बगावत का बिगुल बजाया था.
काश सीपीएम ने मांगा होता स्पष्टीकरणः पूर्व पीएम उन्होंने कहा, ''मैंने कभी नहीं कहा कि केरल में सीपीएम बीजेपी-जेडीएस गठबंधन का समर्थन करती है. मैंने केवल इतना कहा कि केरल में मेरी पार्टी इकाई एलडीएफ सरकार के साथ मिल रही है क्योंकि भाजपा के साथ हमारे गठबंधन के बाद कर्नाटक के बाहर मेरी पार्टी इकाइयों के भीतर चीजें अनसुलझी हैं. काश सीपीएम नेताओं ने अपने शब्द बेहतर चुने होते या स्पष्टीकरण मांगा होता,''
देवेगौड़ा ने राज्य कार्य समिति को भंग कर दिया और अपने बेटे व पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया. उन्होंने कहा, केरल की वाम सरकार के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने पार्टी को बचाने के लिए कर्नाटक में भाजपा के साथ आगे बढ़ने की पूरी सहमति दे दी है. सीएम विजयन ने शुक्रवार को देवेगौड़ा के इस दावे को निराधार और झूठा बताकर खारिज कर दिया कि उन्होंने कर्नाटक में भाजपा के साथ JDS के गठबंधन को मंजूरी दी है. केरल के मुख्यमंत्री विजयन ने पूर्व प्रधानमंत्री से अपना बयान सुधारने को भी कहा.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










